Palak Tiwari को स्नैपचैट पर स्टॉक करती थीं मां Shweta Tiwari, टीवी एक्ट्रेस ने बनाया था फेक अकाउंट

Shweta Tiwari Stalk Daughter Palak Tiwari On Social Media: श्वेता तिवारी ने बेटे रेयांश कोहली के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। बेटी पलक तिवारी ने ये खुलासा किया है...

Shweta Tiwari Stalk Daughter Palak Tiwari On Snapchat and Made Fake Account
पलक तिवारी और श्वेता तिवारी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी इस लॉकडाउन में काफी पॉजिटिव और खुश हैं।
  • श्वेता को अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने को मिल रहा है।
  • लॉकडाउन के दौरान मां-बेटी एक साथ खूब समय बिता रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में कहर मचा हुआ है और इसके कारण सब कुछ बंद हो गया है। कोरोना ने न केवल आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी लोगों पर बुरे प्रभाव छोड़े हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस माहौल में भी पॉजिटिव बने हुए हैं। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को ही देख लीजिए। वो न सिर्फ लॉकडाउन में पॉजिटिव हैं बल्कि इस बात से खुश हैं उन्हें अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने को मिल रहा है। लॉकडाउन के दौरान मां-बेटी एक साथ खूब समय बिता रहे हैं। अब हाल ही में खुलासा हुआ है कि श्वेता तिवारी को अपनी बेटी पलक तिवारी को स्नैपचैट पर स्टॉक करने के लिए बेटे रेयांश कोहली के नाम का इस्तेमाल करना पड़ता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@palaktiwarii) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shweta.tiwari) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shweta.tiwari) on

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बताती हैं, 'वह मेरे साथ समय नहीं बिताना चाहती है। यहां तक कि जब लॉकडाउन शुरू हुआ, तो वह हर समय अपने दोस्तों के साथ फेसटाइम या स्नैपचैट पर चैट करती थी। 15वें दिन वो लोग ऊब गए और फिर वह मेरे साथ समय बिताने लगी। मैं लॉकडाउन से बहुत खुश हूं।' 
पलक तिवारी ने इसी दौरान एक बहुत ही दिलचस्प घटना का खुलासा किया है। पलक ने बताया कि जब वह 15 साल की थी, तो श्वेता उन्हें स्नैपचैट नहीं करने देती थी। बकॉल पलक, 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसके बारे में क्या सुना था। तो, मां ने स्नैपचैट पर एक फर्जी अकाउंट बनाया और मुझे जोड़ लिया। अगर आपको लगता है कि वो एक फर्जी अकाउंट बना रही है तो उसे छुपाकर रखा होगा। ऐसा नहीं था उन्होंने मेरे 1 साल के भाई रेयांश कोहली का नाम यूज कर अकाउंट बनाया था।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@palaktiwarii) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@palaktiwarii) on


आपको बता दें, श्वेता तिवारी जब महज 19 साल की थीं तब उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया था। पलक काफी हद तक एकदम श्वेता तिवारी की तरह दिखती हैं। मां-बेटी दोनों ही काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं और अक्सर इन्हें साथ-साथ इवेंट्स में देखा जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर