मौत से पहले Sidharth Shukla के 5 पोस्ट, Frontline Warriors से Afghan Terror तक इन मुद्दों पर रखी थी अपनी बात

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Sep 02, 2021 | 16:08 IST

Sidharth Shukla Last Instagram Post: मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को यह संदेश दिए थे। 

Sidharth Shukla Instagram post, Sidharth Shukla last Instagram post, Sidharth Shukla last five Instagram post, Sidharth Shukla last 5 Instagram post, Sidharth Shukla Instagram, Sidharth Shukla Instagram photos, Siddharth Shukla Instagram images,
सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपने आखिरी पोस्ट में फ्रंटलाइन वॉरियर्स को सिद्धार्थ शुक्ला ने किया था शुक्रिया अदा।
  • अपनी भांजी की फोटो पोस्ट करके लोगों को दी थी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। 
  • अफगानिस्तान के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने जताया था दुख।

Sidharth Shukla Last Instagram Post: मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की खबर से हर एक व्यक्ति को गहरा सदमा पंहुचा है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनकर माहौल गमगीन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सबसे फिटेस्ट एक्टर्स में से एक थे। किसी ने यह सोचा नहीं था कि वह महज 40 साल की उम्र में सबको हमेशा के लिए अलविदा कह जाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहते थे। अपने सोशल मीडिया पर वह आए दिन लोगों को एंटरटेन करते रहते थे। अपने इंस्टाग्राम हैंडल के कुछ आखिरी पोस्ट्स में सिद्धार्थ शुक्ला ने लोगों को कई संदेश दिए थे। 

1. फ्रंटलाइन वर्कर्स को किया था शुक्रिया अदा 

सिद्धार्थ शुक्ला का आखरी इंस्टाग्राम पोस्ट फ्रंटलाइन वॉरियर्स को समर्पित था। फ्रंटलाइन वॉरियर्स की देश के प्रति सच्ची निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें धन्यवाद कहा था। दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इस पोस्ट में मुंबई डायरीज वेब सीरीज का प्रमोशन किया था। यह वेब सीरीज फ्रंटलाइन वॉरियर्स को समर्पित है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

2. अपनी भांजी के साथ दी थी रक्षाबंधन की बधाई 

रक्षाबंधन के मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी भांजी की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

3. अफगानिस्तान के लिए दुखी थे सिद्धार्थ

अपने कुछ आखिरी पोस्ट में सिद्धार्थ ने अफगानिस्तान के प्रति दुख व्यक्त किया था। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्ला अफगानिस्तान के प्रति अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल अफगानिस्तान पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है जिस वजह से वहां के नागरिक काफी परेशान हैं। अफगानिस्तान की परिस्थिति काफी नाजुक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

4. काले कपड़ों में सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया था जबरजस्त पोज

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होंने काले कपड़े पहने थे। इस फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

5. सिद्धार्थ शुक्ला के फोटोशूट ने किया था लोगों को आकर्षित

सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी पोस्ट्स में उनका एक फोटोशूट भी शामिल है। इस फोटोशूट में सिद्धार्थ शुक्ला ने नीले और लाल रंग का एक जैकेट पहना था जो उन पर काफी जच रहा था। सिद्धार्थ शुक्ला के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर