Video: पार्क में ही नाचने लगी बिग बॉस कंटेस्टेंट, अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी के गाने पर किया धमाकेदार डांस

Srishty Rode Dance On Akshay Kumar Song Video टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें बिग बॉस में ही देखा गया था...

Bigg Boss Fame srishty rode dance in park on akshay kumar song Chura Ke Dil Mera Video
सृष्टि रोडे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सृष्टि रोडे का एक वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
  • इस वीडियो में सृष्टि पार्क में धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं।

बिग बॉस-12 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें बिग बॉस में ही देखा गया था। फिलहाल सृष्टि रोडे का एक वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सृष्टि पार्क में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन खूब कमाल के हैं। 
दरअसल सृष्टि रोडे ने हाल ही में अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सृष्टि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फेमस गाने चुरा के दिल मेरा गोरिया चली... पर डांस करती दिख रही हैं। कुछ ही सेकंड के वीडियो में सृष्टि रोडे ने एक से बढ़कर एक स्टेप्स किए हैं। वो गाने का हुक स्टेप भी बखूबी करती नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@srishtyrode24) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@srishtyrode24) on


वैसे आपको बता दें, सृष्टि रोडे एक बेहतरीन डांसर हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने फ्रेंड्स के साथ परफॉर्मेंस करते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं। जिन्हें फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@srishtyrode24) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@srishtyrode24) on


पर्सनल लाइफ की बात करें तो सृष्टि रोडे फिलहाल एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सृष्टि के इस बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड का नाम विजल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। सृष्टि रोडे का सालभर पहले ही मंगतेर एंड टीवी एक्टर मनीष नागदेव ब्रेकअप हुआ है। ब्रेकअप की वजह सृष्टि रोडे की बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित सुचांती के साथ बढ़ती नजदीकियां बताई जाती हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद सृष्टि रोडे और रोहित सुचांती लगातार चर्चा में रहे। दोनों कई बार साथ पार्टी करते भी देखे गए। हालांकि डेटिंग की खबरों का दोनों ने हमेशा खंडन किया।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर