Kumkum Bhagya की प्रज्ञा का हुआ ब्रेकअप, Sriti Jha और Kunal Karan Kapoor ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो

Sriti Jha And Kunal Karan Kapoor Breakup Unfollow : टीवी एक्ट्रेस सृति झा और लेफ्ट राइट लेफ्ट के टीवी एक्टर कुणाल करण कपूर के लिंकअप की खबरें आती रही हैं। लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो गया है...

Sriti Jha Kunal Karan Kapoor Breakup| Sriti Jha Kunal Karan Kapoor TV Couple| Sriti JhaKunal Karan Kapoor Unfollow|कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा का ब्रेकअप| सृति झा और कुणाल करण कपूर हुए अलग|
कुणाल करण कपूर और सृति झा| 
मुख्य बातें
  • सृति झा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
  • सृति और कुणाल करण कपूर के लिंकअप की खबरें आती रही हैं।
  • खबर है कि सृति का अब ब्रेकअप हो गया है।

टेलीविजन की दुनिया से एक कपल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जैसा कि कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानि एक्ट्रेस सृति झा की लव लाइफ को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं। सृति झा और लेफ्ट राइट लेफ्ट के टीवी एक्टर कुणाल करण कपूर के लिंकअप की खबरें आती रही हैं। टीवी गलियारों में सृति झा और कुणाल करण कपूर की डेटिंग की अफवाहें बार-बार सामने आती रही हैं। हालांकि सृति ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि वो सिंगल हैं। साथ ही उन्होंने कुणाल को सिर्फ 'जस्ट गुड फ्रेंड्स' बताया था। हालांकि आउटिंग की दोनों की तस्वीरें कुछ और कहती रही हैं।

अब हाल ही में सामने आई खबरों की मानें तो ये लव-बर्ड्स जो हमेशा अपनी लव तस्वीरों से भरपूर सुर्खियां बटोरते रहे हैं, अलग हो गए हैं। सृति झा और कुणाल करण कपूर ने जाहिर तौर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों सेलेब्स जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने एक-दूसरे के लिए अनफॉलो बटन दबा दिया है।

सृति झा और कुणाल करण कपूर अन्य टिनसेल टाउन सितारों से अलग रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है। पहले लेकिन लिंकअप और अब ब्रेकअप के चर्चों से दोनों भरपूर सुर्खियां बटोर रहे  हैं। हालांकि दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ और सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो क्यों किया ये जानकारी सामने नहीं आई है। 

अभिनेता कुणाल करण कपूर छोटे पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने के लिए लोकप्रिय हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह हमेशा कैमरे के पीछे रहना चाहते थे। वह बचपन से ही निर्देशक बनने की ख्वाहिश रखते थे और संयोग से उनके साथ अभिनय हो गया।

कुणाल करण कपूर को टीवी शोज ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, मायका, डोली अरमानों की और वो अपना सा के लिए जाना जाता है। वहीं सृति झा को ज्योति और रक्त संबंध से पहचान मिली। फिलहाल सृति झा, एकता कपूर के टीवी शो कुमकुम भाग्य में मुख्य किरदार निभा रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर