कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती ने छोड़ी स्मोकिंग, दोस्त की पार्टी में बनाई थी सिगरेट से दूरी

टीवी मसाला
Updated Jul 25, 2019 | 22:52 IST | शिवांगी चौहान

सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये ऐलान किया है कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी है। जी हां, चेन स्मोकर की लिस्ट में शामिल रहने वालीं सुमोना ने अब सिगरेट से दूरी बना ली है...

sumona chakravarti Reveals How She Quit Smoking
सुमोना चक्रवर्ती। 
मुख्य बातें
  • सुमोना चक्रवर्ती को खासतौर से द कपिल शर्मा शो के लिए पहचाना जाता है।
  • सुमोना तब खूब ट्रोल हुई थीं जब उनका स्मोकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
  • ये वीडियो कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान का था तब सुमोना फ्री टाइम में सिगरेट पीती दिखी थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में एक स्मोकिंग करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस वजह से ना सिर्फ प्रियंका खूब चर्चा में रही थीं बल्कि उन्हें ट्रोल भी किया गया था। अब इसी बीच खबर आ रही है कि एक एक्ट्रेस ने अपनी स्मोकिंग की आदत को छोड़ दिया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं छोटे परदे की फेमस कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती हैं। हाल ही में सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये ऐलान किया है कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी है। 
जी हां, चेन स्मोकर की लिस्ट में शामिल रहने वालीं सुमोना ने अब सिगरेट से दूरी बना ली है। सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'आई क्विट, डिड यू...?' इस तस्वीर के साथ सुमोना चक्रवर्ती ने अपने सिगरेट छोड़ने के सफर का भी पूरा जिक्र किया है। सुमोना ने बताया कि कैसे दो साल पहले उन्होंने अपने एक दोस्त के बर्थडे पर सिरगेट से दूरी बनाई थी। तब से लेकर आज तक उन्होंने इसे हाथ नहीं लगाया है। सुमोना बताती हैं कि उनके लिए ये बहुत ही मुश्किल काम था लेकिन अब उनकी बॉडी सिगरेट को बर्दाश्त नहीं करती है। यहां तक कि वो ऐसे कमरे में भी नहीं रह पाती हैं जहां लोग सिगरेट पी रहे होते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sumonachakravarti) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sumonachakravarti) on

सुमोना चक्रवर्ती के इस फैसले को फैन्स काफी एप्रीशिएट कर रहे हैं। बताते चले सुमोना उस वक्त खूब ट्रोल हुई थीं जब उनका स्मोकिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ये वीडियो कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान का था तब सुमोना फ्री टाइम में सिगरेट पीती दिखी थीं। जिसके बाद से खबरें आईं कि सुमोना चक्रवर्ती एक चेन स्मोकर हैं हालांकि अब उन्होंने इस बुरी लत से दूरी बना ली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sumonachakravarti) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sumonachakravarti) on

सुमोना चक्रवर्ती ने वैसे तो कई टीवी सीरियल्स में एक्टिंग की है लेकिन उन्हें खासतौर से द कपिल शर्मा शो के लिए पहचाना जाता है। शो में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी का रोल प्ले किया था। अब भी सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। द कपिल शर्मा शो सीजन-2 में सुमोना, कपिल की लव इंटरेस्ट बनी हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर