रामायण के लक्ष्मण का 33 साल में इतना बदल गया अंदाज, पिता की मौत के बाद दान कर दी थी डेड बॉडी

Sunil Lahri Aka Ramanand Sagar Show Ramayan Lakshman Facts: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने आज फिल्मी परदे से दूरी बना ली है। लंबे टाइम से उन्हें किसी टीवी सीरियल में नहीं देखा गया है।

Ramanand Sagar Hit TV Show Ramayan Lakshman Ka Sunil Lahri Facts He Donated his father dead body
सुनील लहरी।  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • 90 के दशक में आए लोकप्रिय सीरियल रामायण में राम-सीता के साथ ही भगवान लक्ष्मण का कैरेक्टर खूब पॉपुलर हुआ था।
  • रामायण में भगवान लक्ष्मण का रोल एक्टर सुनील लहरी ने निभाया था। 
  • सुनील लहरी ने रामायण के बाद कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया।

छोटे परदे के सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर टीवी सीरियल रामायण को भला कोई कैसे भूल सकता है। टेलीविजन के हिट सीरियल रामायण को 33 साल पूरे हो गए हैं। हालांकि इसमें कलाकारों द्वारा निभाए गए किरदार आज भी भगवान की तरह पूज्यनीय हैं। 90 के दशक में आए लोकप्रिय सीरियल रामायण में राम-सीता के साथ ही एक पॉपुलर कैरेक्टर था भगवान लक्ष्मण का। रामायण में भगवान लक्ष्मण का रोल एक्टर सुनील लहरी ने निभाया था। 
रामायण में सुनील लहरी ने अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया था कि उनमें दर्शक भगवान लक्ष्मण की छवि में देखने लगे थे। जहां-जहां वो जाते ऑडियंस लक्ष्मण के किरदार से ही याद करते। एक्टर सुनील लहरी ने रामायण के बाद कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिल सकी जितनी सीरियल रामायण ने दिलाई थी। 

 

 

 


पापा की डेड बॉडी दान कर चुके सुनील लहरी
रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी साल 2012 में खूब चर्चा में रहे। सुनील ने अपने पिता डॉ. शिखर चंद्र लहरी की डेड बॉडी भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज को डोनेट कर दी थी। ये सुनील लहरी के पिता शिखर चंद्र लहरी की ही ख्वाहिश थी। दरअसल डॉ. शिखर चंद्र लहरी अपनी विल में ये साफ लिखकर गए थे कि उनकी बॉडी मेडिकल स्टूडेंट्स को दान कर दी जाए। ताकि वो इसपर अपनी स्टडी पूरी कर सकें। 

 

 

 

 


10 साल पुरानी थी सुनील लहरी के पिता की ख्वाहिश
सुनील लहरी ने बताया था, 'उन्होंने 10 साल पहले ये इच्छा जाहिर की थी। इसलिए जब वो खत्म हुए तो मैंने उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी की। मेरे पिता मेडिकल फील्ड से थे और वो एक प्रोफेसर थे। ऐसे में उन्हें इस बात की जानकारी थी कि स्टूडेंट्स को डेड बॉडी की कमी के चलते कितनी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।'

 

 

 


एक्टिंग से दूरी बना चुके सुनील
सुनील लहरी ने आज फिल्मी परदे से दूरी बना ली है। लंबे टाइम से उन्हें किसी टीवी सीरियल में नहीं देखा गया है। साथ ही उनका लुक भी पहले की तुलना में काफी बदल चुका है। हाल ही में वो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। सुनील के साथ यहां रामायण के स्टार अरुण गोविल दीपिका चिखलिया यानि राम-सीता भी नजर आए। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर