अपनी मां को याद कर इमोशनल हुईं गीता कपूर, बोलीं- उनके निधन को टीवी शो के लिए कंटेंट नहीं बनाना चाहती

गीता कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी डांसर, कोरियोग्राफर और जज हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी मां के मौत को लेकर बहुत कुछ बताया है।

Geeta Kapoor with Her Mother
Geeta Kapoor with Her Mother 
मुख्य बातें
  • इस वर्ष जनवरी 12 को हुआ था कार्डियक अरेस्ट और रेस्पिरेटरी अटैक की वजह से गीता कपूर की मां का निधन।
  • वर्ष 2019 में तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने उनकी मां को दिए थे 3 दिन मगर भगवान ने दिया डेढ़ साल
  • अपनी मां की मौत को शो के लिए कंटेंट नहीं बनाना चाहती थीं गीता

बॉलीवुड में गीता मां के नाम से पहचाने जाने वाली गीता कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी कोरियोग्राफर, डांसर और जज हैं। फिल्म कुछ कुछ होता है से डेब्यू करने वालीं गीता कपूर अपनी उंगलियों पर कई नामी बॉलीवुड की हस्तियों को नचा चुकी हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ किया है जो बेहद फिट हुए हैं।

डांस इंडिया डांस से टीवी डेब्यू करने वाली गीता मां कई डांस रियलिटी शो को जज कर चुकी हैं। फिलहाल गीता कपूर सोनी एंटरटेनमेंट पर टेलीकास्ट होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 को जज कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, गीता कपूर ने अपनी मां के मौत के बारे में बताते हुए बहुत कुछ साझा किया है। आपको बता दें कि इस साल 12 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट और रेस्पिरेटरी अटैक की वजह से उनकी मां का देहांत हो गया था। 

भगवान ने दी उनकी मां को नई जिंदगी 

गीता मां ने बताया कि 2019 में जब उनकी मां बीमार हो गई थीं तब डॉक्टर ने उनकी मां को जीने के लिए सिर्फ 3 दिन दिए थे मगर भगवान ने उन्हें अपनी मां के साथ समय बिताने के लिए डेढ़ साल दिए। गीता कपूर ने बताया कि इन‌ सालों में गीता कपूर ने अपनी मां को खूब समय दिया और हर एक जरूरत को पूरा किया जो उनके जिंदगी के लिए बेहद अहम थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां की मौत हो गई थी तब उनके दोस्तों ने और खासकर फराह खान ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। 

मां की मौत को कंटेंट नहीं बनाना चाहती थीं गीता

गीता कपूर ने बताया कि जब उनकी मां की मौत हुई थी तो उसके कुछ समय बाद ही सुपर डांसर 4 की शूटिंग शुरू हो गई थी और उन्होंने इस शो के लिए अपनी निष्ठा दिखाते हुए शो मेकर्स से यह अनुरोध किया था कि वह अपनी मां की मौत को कंटेंट नहीं बनाना चाहती हैं और उनकी मां की मौत का जिक्र किसी भी एपिसोड में नहीं करना चाहती हैं। गीता मां की बात मानते हुए शो मेकर्स ने ठीक ऐसा ही किया था। ‌ 

शो में अपनी मां के कपड़े और गहने पहनती हैं गीता 

गीता ने बताया कि वह अपनी मां के कपड़े और ज्वेलरी किसी जरूरतमंद इंसान को देने वाली थीं मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें अपनी मां की चीजों से बेहद प्यार था। इसीलिए उन्होंने यह निश्चय किया कि वह इस रियलिटी शो में अपनी मां के कपड़े और गहने पहनेंगी। 

खुद को बेहद लकी समझती हैं गीता

इस इंटरव्यू के दौरान गीता ने बताया कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली समझती हैं कि पिछले साल भी महामारी के दौर में अबे अपनी शूटिंग में व्यस्त थीं और इस बार भी वह अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी और उनकी टीम का यह गोल है कि घर पर बैठे लोगों को वह एंटरटेन करते रहें। गीता कपूर ने यह बताया कि वह अपनी शूटिंग के दौरान हर एक आवश्यक प्रिकॉशंस ले रही हैं और रेगुलरली आरटी-पीसीआर टेस्ट करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि अपनी शूटिंग के दौरान वह बेहद कम लोगों के कोंटेक्ट में आती हैं और जल्द ही वह वैक्सीन लगवा लेंगी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर