टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को मिली डेब्यू फिल्म, Khatron Ke Khiladi 10 के होस्ट रोहित शेट्टी ने दिया मौका

Tejasswi Prakash Rohit Shetty Movie: तेजस्वी प्रकाश को खतरों के खिलाड़ी-10 में सारे स्टंट बेहतरीन ढंग से परफॉर्म करने के बाद भी शो छोड़कर जाना पड़ा था। इसकी वजह टीवी अभिनेत्री तेजस्वी का एक्सीडेंट था...

Tejasswi Prakash Rohit Shetty First Marathi Film School College Ani Life
तेजस्वी प्रकाश और रोहित शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी अभिनेत्री तेजस्वी का खतरों के खिलाड़ी में एक्सीडेंट हो गया था।
  • सेमी फिनाले वीक से पहले वाले एपिसोड में तेजस्वी घायल हो गई थीं।
  • पानी के अंदर मिरर वाले टास्क में तेजस्वी का एक्सीडेंट हुआ था।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 खत्म हो चुका है। इस सीजन की विनर करिश्मा तन्ना रही हैं जिन्होंने करण पटेल और धर्मेंश को करारी शिकस्त देकर खतरों के खिलाड़ी-10 की ट्रॉफी अपने नाम की है। इसी के साथ करण पटेल खतरों के खिलाड़ी के फर्स्ट रनरअप और धर्मेंश दूसरे रनरअप रहे। खतरों के खिलाड़ी-10 फिनाले में रोहित शेट्टी ने अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक रही टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को लेकर भी एक खास अनाउंसमेंट की। रोहित शेट्टी ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश जल्द फिल्म डेब्यू करने वाली हैं।

रोहित शेट्टी ने बताया कि वो एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में हैं। इस फिल्म का काम लगभग खत्म हो चुका है जल्द ही ये दर्शकों के सामने होगी। तेजस्वी प्रकाश की मराठी फिल्म का नाम स्कूल कॉलेज अनी लाइफ (School College Ani Life) है। इसे रोहित शेट्टी पिक्चर्स के अंडर प्रोड्यूज किया जा रहा है और ये प्रोडक्शन हाउस की पहली मराठी फिल्म होगी। 

तेजस्वी प्रकाश के साथ फिल्म में करण किशोर लीड रोल में हैं। फिल्म स्कूल कॉलेज अनी लाइफ के प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी हैं तो वहीं इसका डायरेक्शन विहान सूर्यवंशी कर रहे हैं। तेजस्वी की ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tejasswiprakash) on

बीच में ही तेजस्वी ने छोड़ा था खतरों के खिलाड़ी
तेजस्वी प्रकाश को खतरों के खिलाड़ी-10 में सारे स्टंट बेहतरीन ढंग से परफॉर्म करने के बाद भी शो छोड़कर जाना पड़ा था। इसकी वजह टीवी अभिनेत्री तेजस्वी का एक्सीडेंट था। खतरों के खिलाड़ी सेमी फिनाले वीक से पहले वाले एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश घायल हो गई थीं। पानी के अंदर मिरर वाले टास्क में तेजस्वी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनकी आंख में बहुत ज्यादा चोट आ गई। इसी के बाद से लगातार तेजस्वी प्रकाश का ट्रीटमेंट चला। तेजस्वी प्रकाश की आंख में खून जम गया था इसकी वजह से उनकी हालत कफी खराब हो गई थी। इसी वजह से तेजस्वी प्रकाश ने बीच में ही खतरों के खिलाड़ी छोड़ दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर