दूसरी बार शादी करेंगी कपिल शर्मा के शो की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, इस एक्टर की बनेंगी दुल्हन

कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूजा ने साल 2017 में सगाई की थी।

Puja Banerjee to marry soon
Puja Banerjee to marry soon 
मुख्य बातें
  • जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी कपिल शर्मा के शो की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी
  • पूजा बनर्जी ने साल 2017 में एक्टर कुणाल वर्मा से सगाई की थी
  • मालूम हो कि पूजा देवो के देव महादेव में पार्वती का रोल निभा चुकी हैं

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। तुझ संग प्रीत लगाई सजना सीरियल में नजर आ चुकी पूजा अपने मंगेतर कुणाल वर्मा से शादी संग करेंगी। दोनों ने साल 2017 में सगाई की थी और अब करीब दो साल बाद दोनों शादी करेंगे। 

पूजा ने वुमंस डे के दिन कुणाल के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा, 'वुमंस डे के दिन मैं आप सबके साथ यह बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं। कुणाल वर्मा तुम मुझे पूरा करते हो। मैं एक बेटी, बहन, दोस्त और गर्लफ्रेंड हूं और अब पत्नी बनने जा रही हूं। अब यह हमेशा साथ रहने का समय है। फाइनली हम शादी कर रहे हैं। आप सबकी दुआओं की जरूरत है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Merry Christmas A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on

एक वेबसाइट के मुताबिक दोनों अगले महीने 15 तारीख को शादी कर सकते हैं। पूजा ने बताया कि दोनों बंगाली रीति रिवाज से शादी करेंगे और वो अपनी शादी में लाल बनारसी साड़ी पहनेंगी जबकि कुणाल धोती और परंपरागत बंगाली पगड़ी पहनेंगे। मालूम हो कि दोनों ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में सगाई की थी लेकिन अब तक दोनों ने शादी नहीं की है।

बता दें कि एक वेबसाइट के मुताबिक पूजा की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने अरनॉय चक्रवर्ती से शादी की थी लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया था। पूजा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आती हैं। इसके अलावा वो देवो के देव महादेव में पार्वती का रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा वो झलक दिखला जा 7 और बिग बॉस 9 में भी नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on

हाल ही में वो शो के एक एपिसोड में दिखी थीं जिसका वीडियो कपिल ने शेयर किया था। वहीं उनके मंगेतर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के सीरियल दिल से दिल तक में अमन पटेल के रोल में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर