The Kapil Sharma Show: कृष्णा ने तैमूर को बताया अनिल कपूर का बेस्ट फ्रेंड, कहा- इस वजह से नहीं चल पाएगी दोस्ती

Malang Team at The Kapil Sharma Show: हाल ही में द कपिल शर्मा शो में मलंग की टीम पहुंची। यहां कृष्णा अभिषेक ने अनिल कपूर को तैमूर अली खान का बेस्ट फ्रेंड बताया।

Malang Team at The Kapil Sharma Show
Malang Team at The Kapil Sharma Show  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में पहुंचे मलंग के स्टार्स
  • अनिल कपूर संग कपिल और कृष्णा अभिषेक ने किया धमाल
  • मलंग 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है

टीवी कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो बहुत लोकप्रिय है। इस शो पर बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों को प्रमोट करने पहुंचते हैं। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में फिल्म मलंग की टीम पहुंची। यहां अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, मोहित सूरी और कुणाल खेमू पहुंचे थे। सबने शो में जमकर मस्ती की।

शो में एंट्री करते ही अनिल कपूर ने दर्शकों को हंसाया। उनसे कपिल ने पूछा कि जैकी श्रॉफ ने पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की है और वो भी इसे फॉलो कर रहे हैं या नही। इस पर अनिल ने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है, उनका अपना गार्डन है। इतना कहकर वे अपनी टी-शर्ट ऊपर करने लगे। ये देखकर दर्शकों की हंसी छूट गई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

 

कपिल ने आदित्य और दिशा के साथ भी काफी मस्ती की। सपना बने कृष्णा अभिषेक ने सबका बहुत मनोरंजन किया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि तैमूर, अनिल के बेस्ट फ्रेंड हैं। लेकिन दोनों की दोस्ती ज्यादा दिन नहीं रहेगी, क्योंकि तैमूर बड़े हो जाएंगे। दरअसल वे अनिल के यंग लुक को लेकर मजाक कर रहे थे। इतना ही नहीं सपना बन कृष्णा ने आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी फिल्म आशिकी 2 के जैकेट वाला सीन भी रीक्रिएट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@krushna30) on

 

वहीं कपिल ने कुणाल के बार-बार गोवा में शूटिंग करने को लेकर भी मजाक किया। कपिल ने कहा कि आप फिल्में कर रहे हैं कि प्रोड्यूसर के पैसे पर गोवा घूम रहे हैं। यहां दिशा और आदित्य की केमिस्ट्री अच्छा लग रही थी। फिल्म की अगर बात करें तो मलंग एक थ्रिलर ड्रामा है। इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और वे फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मलंग 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर