The Kapil Sharma Show: कपिल की क्लास लगाएंगे Akshay Kumar, बदले रंग में दिखेंगे कीकू-भारती और अर्चना पूरन सिंह

The Kapil Sharma Show premiere Today: आज(21 अगस्त) से छोटे परदे पर द कपिल शर्मा शो के नए सीजन की शुरुआत हो रही है। मेकर्स ने आने वाले प्रीमियर एपिसोड के नए प्रोमो शेयर किए हैं...

The Kapil Sharma Show New Promo| The Kapil Sharma Show On Air Episode| Kapil sharma welcomes Akshay| The Kapil Sharma Show: आज से शुरू हो रहा द कपिल शर्मा शो| द कपिल शर्मा शो प्रीमियर|
द कपिल शर्मा शो। 
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है।
  • आज से छोटे परदे पर द नए सीजन की शुरुआत हो रही है।
  • मेकर्स ने आने वाले प्रीमियर एपिसोड के नए प्रोमो शेयर किए हैं।

द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है। आज(21 अगस्त) से छोटे परदे पर इस पॉपुलर टीवी शो की शुरुआत हो रही है। कपिल शर्मा का ये शो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और घर-घर खूब पसंद किया जाता है। अब, मेकर्स ने द कपिल शर्मा शो ने नए प्रोमो का रिलीज किए हैं। जिसमें कीकू शारदा बदले रंग रूप में नजर आ रहे हैं। कीकू शो में पिज्जा खाते हुए नजर आए क्योंकि कपिल शर्मा कहते हैं कि अक्षय कुमार वास्तव में जल्द ही आ रहे हैं। 

सबसे मजेदार रूप भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक द्वारा लिया गया है। अर्चना पूरन सिंह भी वापस आ गई हैं। कपिल शर्मा के साथ अर्चना की शानदार बॉन्डिंग की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। इस बार सुमोना चक्रवर्ती और रोशेल मारिया राव की भी वापसी हुई है। साथ ही चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी भी द कपिल शर्मा शो में चार चांद लगाते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

जैसा कि हम जानते हैं द कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार सबसे पहले गेस्ट बनने वाले हैं। अक्षय हर सीजन के नियमित मेहमानों में से एक हैं। दरअसल, वह कितनी बार द कपिल शर्मा शो में आ चुके हैं, इसका मजाक बन गया है। अभिनेता अक्षय कुमार शो के हर सदस्य के साथ एक गर्मजोशी से भरा रिश्ता शेयर करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

द कपिल शर्मा शो लंबे समय से ब्रेक पर था। कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ रहने के लिए समय निकाला था क्योंकि कपल अपने दूसरे बच्चे त्रिशान के साथ वक्त बिताना चाहता था। बाद में महामारी की वजह से शो आगे बढ़ता गया है। कपिल शर्मा ने बताया था कि वह अपने शो के लिए इस बीच स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर