Top 5 TV News 23 August 2021: सुष्मिता सेन की भाभी की हुई गोद भराई, कपिल शर्मा के बेटे ने मनाया पहला रक्षाबंधन

TV News 23 Aug 2021: टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा की गोद भराई की रस्म हुई। हिना खान ने मम्मी के बर्थडे पर खास अंदाज में विश किया। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें...

TV News 23 August 2021, टीवी न्यूज 23 अगस्त 2021
Charu Asopa 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा की गोद भराई की रस्म हुई।
  • कपिल शर्मा के बेटे ने पहला रक्षाबंधन मनाया।
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 का आगाज हो गया है।

मुंबई. सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा की गोद भराई की रस्म निभाई गई। वहीं, कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन का आगाज हो गया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा की गोदभराई की रस्म हुई है। ये रस्में चारू असोपा और राजीव सेन के नए अपार्टमेंट में हुई। चारू ने सोशल मीडिया पर गोद भराई की रस्मों की फोटो शेयर की है। चारू ने कैप्शन में लिखा,-' हमारे नए घर की बालकनी से हमारी गोद भराई की तस्वीरें।' गोद भराई रस्म में चारू ऑरेंज और रेड कलर का राजस्थानी स्टाइल लहंगा-चुन्नी पहने नजर आ रही हैं।

Charu Asopa and Rajeev Sen shared pictures from her baby shower.

कपिल शर्मा के बेटे ने मनाया पहला रक्षाबंधन
कपिल शर्मा इस साल बेटे त्रिशान के पिता बने हैं। कपिल शर्मा की बेटी अनायरा और त्रिशान ने पहली  बार रक्षाबंधन मनाया है। कपिल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है। फोटोज में अपने दोनों बच्चों का एक कोलाज शेयर किया है। फोटो में  में अनायरा अपने भाई त्रिशान के हाथ में राखी बांध रही हैं। अनायरा और त्रिशान ब्‍लू कलर के मैचिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

kapil

हिना खान ने किया मां को बर्थडे विश 
हिना खान ने अपनी बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा है। हिना ने  मां के साथ फोटो शेयर की है। फोटो के साथ लिखा है, हिना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पापा और भगवान के आशीर्वाद से मैं हमेशा आपके आगे खड़ी रहती हूं हर दुख, मुसीबत और कठिनाई को संभालने के लिए।' आपको बता दें कि हिना खान के पिता का इस साल निधन  हो गया था।

रुचिका कपूर की गोद भराई
शहीर शेख की वाइफ रुचिका कपूर की गोद भराई हुई। शहीर और रुचिका ने बेबी शावर में अपने बच्चे को बेबी शेख नाम दिया है। गोदभराई में रुचिका कपूर गुलाबी रंग का गाउन पहनी हुई हैं। गोद भराई की इस रस्म में शहीर शेख और रुचिका कपूर के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। गोद भराई में रुचिका ने केक भी काटा

Ruchiaka Kapoor and Shaheer Sheikh are all smiles at the 'baby shower' | India Forums

शुरू हुआ केबीसी 13
कौन बनेगा करोड़पति 13 का आगाज हो गया है।  झारखंड के स्कूल टीचर ज्ञान राज हॉटसीट पर बैठने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। ज्ञान राज तीन लाख 20 हजार रुपए लेकर घर वापस गए। ज्ञान राज पीएम नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिक सलाहकारों की टीम के सदस्य हैं।

ज्ञान राज ने शो में बताया कि जब वह 12वीं की परीक्षा के बाद उन्हें इसरो से ऑफर आया था। इस दौरान उनकी मां का ब्रेन हैमरेज हो गया। इस कारण वह जा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि अब वह बच्चों को पढ़ा रहे हैं और बच्चों को इसरो का ऑफर आ चुका है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर