Trending TV News Today 28 Nov: बिग बॉस 15 में विकास गुप्ता की एंट्री तो उर्फी जावेद ने किया शॉकिंग खुलासा 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 28, 2021 | 21:44 IST

Tv Trending News Today 28th November 2021: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। विकास गुप्ता, उर्फी जावेद, नेहा धूपिया, हिमांशी खुराना और आसिम रियाज समेत कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे। 

top tv news today 28 november in hindi, Vikas Gupta, Saanand Verma, Urfi Javed, Himanshi Khurana, Asim Riaz and Neha Dhupia these tv stars made headlines today 28 november
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 में हो सकती है विकास गुप्ता की एंट्री।
  • अनुपमा फेम पारस कलनावत को लेकर उर्फी जावेद ने किया खुलासा।
  • आसिम रियाज के संग हिमांशी खुराना ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन।

Top TV News Today 28th November 2021: टीवी जगत की कई बड़ी खबरों ने आज दर्शकों का मनोरंजन किया है। कई टीवी सेलिब्रिटीज आज चर्चा का विषय बने रहे। विकास गुप्ता (Vikas Gupta), सानंद वर्मा (Saanand Verma), ऊर्फी जावेद (Urfi Javed), नेहा धूपिया (Neha Dhupia), हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) आज दर्शकों के लिए गॉसिप करने का कारण बने। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, भाभी जी घर पर है (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) फेम सानंद वर्मा (Saanand Verma) ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों को साझा किया है। हाल ही में सानंद को बेहतरीन कलाकारी के लिए दादासाहेब फालके आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। सानंद ने बताया कि उन्होंने सालाना 50 लाख रुपए की नौकरी छोड़ दी थी और रोजाना 50 किलोमीटर दूर पैदल ऑडिशन देने के लिए जाया करते थे। भाभी जी घर पर है से पहले सानंद को कई टीवी सीरियल्स, बॉलीवुड फिल्म्स और एडवर्टाइजमेंट में देखा गया है। 

बिग बॉस 15 में हो सकती है विकास गुप्ता की एंट्री

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को और चटपटा और दिलचस्प बनाने के लिए इस शो के मेकर्स अब एक नया फैसला ले सकते हैं। बिग बॉस 15 में अब सीजन 11, 13 और 14 का हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की एंट्री हो सकती है। विकास गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाला था जिसमें उन्होंने रोहन मेहरा पर टिप्पणी की थी। विकास गुप्ता के इस पोस्ट पर रोहन मेहरा ने कमेंट करके कहा कि 'बिग बॉस सीजन 15 के लिए बधाई भाई। इस साल भी आपको वाइल्ड कार्ड के रूप में देखने के लिए इंतजार है।' रोहन मेहरा के इस कमेंट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास गुप्ता इस शो में नजर आ सकते हैं।

ऊर्फी जावेद ने किया शॉकिंग खुलासा 

छोटे पर्दे का लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन हाल ही में जो खबर आई है उसने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने यह खुलासा किया है कि उन्हें अनुपमा सीरियल में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन पारस कालनावत (Paras Kalnawat) ने क्रिएटिव टीम से बात करके उन्हें हटा दिया था। उर्फी जावेद ने कहा था कि पारस शो के क्रिएटिव डायरेक्टर और अन्य सदस्यों से बात करके उन्हें शो से हटवा देते हैं। 

आसिम रियाज के साथ हिमांशी खुराना ने मनाया अपना जन्मदिन

सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिमांशी खुराना अपना जन्मदिन अपने कथित बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ मना रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों टीवी सेलिब्रिटीज की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिमांशी खुराना ने ग्रे रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। वहीं, आसिम को सफेद टीशर्ट में देखा गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिग बॉस 15 में नेहा धूपिया ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास

 
हाल ही में बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया (Neha Dhupia) शो में जज बनने वाली हैं। जज बनकर नेहा धूपिया बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाएंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया कुर्सी पर बैठकर सभी कंटेस्टेंट्स की दलीले सुन रही हैं। जिसके बाद वह करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और उमर रियाज (Umar Riaz) की क्लास लेती हुई नजर आईं। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर