Top TV News Today: पति रितेश से तलाक लेंगी राखी सावंत तो परम सिंह गिल ने छोटी सरदानी शो को कहा अलविदा 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 02, 2021 | 21:00 IST

Trending TV News Today, 02 December 2021: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। छोटी सरदारनी सीरियल फेम परम सिंह गिल समेत शमिता शेट्टी, राखी सावंत, रितेश, शिवांगी जोशी यह टीवी सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे।

top tv news today in hindi 02 december 2021, tv stars who made headlines today
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पति से तलाक लेने वाली हैं बिग बॉस फेम राखी सावंत।
  • छोटी सरदानी फेम परम सिंह गिल ने छोड़ा यह टीवी शो।
  • सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी के सपोर्ट में आए फैंस।

Top And Trending TV News, 02 December 2021: आज टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे लाइमलाइट में रहे। बात करें टीवी सीरियल छोटी सरदारनी की तो एक्टर शहजादा गिल ने यह ऐलान किया है कि अब वह छोटी सरदानी टीवी शो को अलविदा कहने वाले हैं। शहजादा गिल इस टीवी सीरियल में परम सिंह गिल का किरदार निभाते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने रोल से नाखुश थे इसीलिए उन्होंने इस टीवी सीरियल को अलविदा कहने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने रोल से काफी उम्मीदें थी लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था वैसा कुछ भी नहीं हुआ। जब से फैंस को यह पता चला है कि शहजादा गिल ने इस शो को अलविदा कह दिया है तब से इस सीरियल के फैंस काफी नाराज हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई देवोलीना और रश्मि देसाई की क्लास

सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी, शमिता शेट्टी से लड़ाई कर रही थीं। इन तीनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि घरवालों को इन्हें शांत करवाने के लिए बीच में आना पड़ा। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई का सामना करते-करते शमिता शेट्टी बेहोश हो गई थीं। जैसे ही शमिता शेट्टी बेहोश हुईं वैसे ही करण कुंद्रा ने उन्हें संभाला और अपनी गोदी में उठाकर उन्हें ले गए। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश भी उनकी मदद करती हुई नजर आईं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई की किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इन दोनों कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा रहे हैं। 

क्या राखी सावंत लेने वाली हैं अपने पति रितेश से तलाक?

बिग बॉस 15 में हाल ही में राखी सावंत और उनके पति रितेश की एंट्री हुई है। जब से राखी सावंत और रितेश की बिग बॉस घर में एंट्री हुई है तब से यह दोनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में यह खबर आ रही थी कि राखी सावंत और रितेश यह झूठ बोल रहे हैं कि वह दोनों पति-पत्नी हैं। इसी बीच एक शॉकिंग खबर सामने आई है। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, राखी जल्द ही अपने पति रितेश के साथ रिश्ता तोड़ने वाली हैं। वह बिग बॉस के घर में अपने पति के साथ सभी रिश्ते तोड़ देंगी। आगामी एपिसोड में वह अनाउंस करेंगी कि वह अपने पति रितेश के साथ तलाक लेने वाली हैं। 

सोशल मीडिया पर छाईं शिवांगी जोशी 

बीती रात छोटे पर्दे के पॉपुलर शो बालिका वधू 2 में शिवांगी जोशी ने एंट्री ली है। जब से इस टीवी सीरियल में शिवांगी जोशी की एंट्री हुई है तब से सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की जमकर तारीफ हो रही है। दूसरी ओर उनके फैंस उन्हें बधाई देने के साथ अच्छे करियर की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया शादी का वीडियो

30 नवंबर 2021 के दिन गुम है किसी के प्यार में के नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सात फेरे लिए हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर