Top TV News Today: शादी से पहले अंकिता लोखंडे के पैर में आई मोच तो उमर रियाज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 08, 2021 | 22:07 IST

Trending TV news Of The Day, 08 December 2021: आज अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सिद्धार्थ शिवपुरी, शाइनी दोशी और उमर रियाज सुर्खियों में छाए रहे।

Ankita Lokhande, Umar Riaz, Aishwarya Sharma, Neil Bhatt, Siddharth Shivpuri, Shiny Doshi these tv celebs made headlines today, top tv news of the day 08 december 2021, top tv news today 08 December 2021
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अंकिता लोखंडे शादी से पहले हुईं चोटिल।
  • उमर रियाज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत‌।
  • जन्मदिन पर ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज।

Top And Trending TV News Of The Day, 08 December 2021: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, शाइनी दोशी, उमर रियाज और सिद्धार्थ शिवपुरी समेत आज कई सितारे दिनभर सुर्खियों में छाए रहे। छोटे पर्दे से आईं बड़ी खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं। 

बात करें अगर पंड्या स्टोर की एक्ट्रेस शाइनी दोशी की तो हाल ही में टीवी अदाकारा शाइनी दोशी ने अपने प्रेगनेंसी और फैमिली प्लैनिंग को लेकर खुलकर बात करी है। Tellychakkar से बात करते हुए शाइनी दोशी ने बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं लेकिन वह अभी बेबी प्लान नहीं कर रही हैं। वह फिलहाल अपने करियर में बिजी हैं और इतने जल्दी मां नहीं बनेंगी। उन्होंने बताया की गर्भावस्था के दौरान वह शांत और संयमित रहना चाहेंगी। इसके साथ वह प्रेगनेंसी के दौरान योग करना, किताबें पढ़ना और ट्रैवल करना चाहती हैं। 

ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज 

गुम है किसी के प्यार में फेम अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। ऐश्वर्या शर्मा द्वारा शेयर की गई फोटोज में देखा जा सकता है कि वह अपने पति नील भट्ट के होंठ चूम रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के फैंस को उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे हुईं चोटिल 

शादी से कुछ दिन पहले टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे चोटिल हो गई हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि अंकिता लोखंडे के पैर में मोच आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी। 

क्या ये है चाहतें टीवी शो में नजर आएंगे सिद्धार्थ शिवपुरी?

Tellychakkar की एक खबर के अनुसार टीवी एक्टर सिद्धार्थ शिवपुरी ये है चाहतें टीवी धारावाहिक में वापसी कर सकते हैं। इस टीवी सीरियल में 5 साल का लीप आएगा जिसके बाद एक्टर सिद्धार्थ शिवपुरी को इस शो में देखा जा सकेगा। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह इस टीवी सीरियल में वापसी करेंगे या नहीं लेकिन फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि उन्हें इस टीवी सीरियल में देखा जा सकता है।

उमर रियाज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

बिग बॉस 15 फेम उमर रियाज के खिलाफ हाल ही में एक शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल, यह कहा जा रहा है कि फैजान अंसारी नाम के एक डिजाइनर ने उनके खिलाफ शिकायत की है। फैजान अंसारी का कहना है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट ने उनके ब्रैंड का प्रचार नहीं किया इसके साथ उमर रियाज ने उनके ब्रैंड को नीचा भी दिखाया। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर