Top TV News Today: ऐश्वर्या शर्मा का हुआ ससुराल में गृह प्रवेश तो किरण खेर ने खोली बादशाह की पोल

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 21, 2021 | 23:01 IST

Trending TV News, 21 December 2021: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह का आज वीडियो वायरल हुआ तो वहीं किरण खेर सिंगर बादशाह की टांग खींचते हुए नजर आईं।

top tv news today in hindi, tv stars who made headlines today
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लाफ्टर क्वीन भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल।
  • इंडियाज गॉट टैलेंट शो पर बादशाह की टांग खींचते नजर आईं किरण खेर। 
  • ऐश्वर्या शर्मा ने किया अपने ससुराल में गृह प्रवेश।

Top TV News Today, 21 December 2021: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बात करें आज की मुख्य खबरों की तो भारती सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं किरण खेर बादशाह की क्लास लगाती हुई नजर आईं। यहां जानें टीवी जगत से आईं दिनभर की बड़ी खबरें

भारती सिंह का वायरल हुआ वीडियो 

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में भारती सिंह का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह फोटोग्राफर्स से मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। फोटोग्राफर के रोकने पर भारती सिंह ने कहा कि जब वह हॉस्पिटल में एडमिट हो जाएंगी तब वह सबको बता देंगी। इसके साथ उन्होंने मजाक करते हुए हर एक फोटोग्राफर से डिलीवरी के लिए 50-50 हजार रुपए मांगे। सोशल मीडिया पर भारती सिंह का यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

किरण खेर ने लगाई बादशाह की क्लास

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो लोगों के साथ साझा किया जिसमें किरण खेर बादशाह की क्लास लेती हुई नजर आईं। लैम्बाॅर्गिनी कार की वजह से किरण खेर बादशाह की पोल खोलने लगीं। सिर्फ बादशाह ही नहीं बल्कि किरण खेर ने मनोज मुंतशिर की भी टांग खींची। आप यह वीडियो यहां देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ऐश्वर्या शर्मा ने किया ससुराल में गृह प्रवेश

टीवी की जानी-मानी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में नील भट्ट से शादी की थी। 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में हिंदू रीती-रिवाज से इन दोनों की शादी हुई थी। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गृह प्रवेश की तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें साझा करने के साथ उन्होंने अपनी सास के लिए एक बहुत प्यारा नोट भी लिखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

राखी सिंह के पति रितेश अपनी पहली पत्नी के खिलाफ दर्ज करवाएंगे केस

कुछ दिन पहले राखी सिंह के पति रितेश सिंह की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया ने उनके ऊपर डोमेस्टिक वायलेंस का इल्जाम लगाया था। इसका जवाब देते हुए रितेश सिंह ने कहा कि उनकी पहली पत्नी घर से दो बार किसी गैर मर्द के साथ भाग गई थीं। लेकिन अपने बेटे के लिए उन्होंने कुछ नहीं बोला। रितेश ने बताया कि उनकी फहली पत्नी के परिवार वालों ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया है। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, वह अपनी पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने वाले हैं। 

राखी सिंह ने लगाया उमर रियाज और रश्मि देसाई पर इल्जाम

जल्द ही बिग बॉस 15 अपने फिनाले एपिसोड तक पहुंच जाएगा। बिग बॉस 15 के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने उमर रियाज और रश्मि देसाई के ऊपर इल्जाम लगाया है। राखी सावंत ने कहा कि उमर रियाज और रश्मि देसाई के बीच कुछ चल रहा है। राखी सावंत ने इन दोनों कंटेस्टेंट्स के ऊपर प्रेम प्रसंग का इल्जाम लगाया है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर