Top TV News: लता मंगेशकर के निधन से नागिन 6 के मेकर्स को लगा सदमा, शो के लिए लिया बड़ा फैसला तो अनुपमा ने मनाई अपनी शादी की सालगिरह 

Top TV News Today, 06 February 2022: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं। तेजस्वी प्रकाश, रूपाली गांगुली, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, किशोरी शहाणे और नैना सिंह समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे।

top and trending tv news of the day 06 february 2022, trending tv news today 06 february 2022
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लता मंगेशकर के निधन की वजह से नागिन 6 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला।
  • पति अश्विन के वर्मा के साथ रूपाली गांगुली ने मनाई अपनी 9वीं शादी की सालगिरह।
  • गुम है किसी के प्यार में फेम किशोरी शहाणे का हुआ रोड एक्सीडेंट।

Trending TV News Today, 06 February 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबर सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। टीवी इंडस्ट्री में एक भी ऐसा दिन नहीं जाता है जब टीवी सितारों ने कोई खलबली ना मचाई हो। रोजाना टीवी जगत से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। आज भी टीवी जगत से कई खबरें सामने आईं और कई टीवी सेलिब्रिटीज आज दिनभर लाइमलाइट में रहे। बात करें अगर इन टीवी सेलिब्रिटीज की तो तेजस्वी प्रकाश, अनुपमा फेम रूपाली गांगुली, उमर रियाज, नैना सिंह, किशोरी शहाणे और प्रतीक सहजपाल समेत यह सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे।

नागिन 6 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया जिसकी वजह से बॉलीवुड समेत टीवी जगत में भी हर कोई गमजदा है। इस खबर की वजह से नागिन 6 के मेकर्स ने अब बड़ा फैसला लिया है। 7 फरवरी को नागिन 6 का प्रेस मीट होने वाला था। लेकिन नागिन 6 के मेकर्स ने इस बड़े इवेंट को टाल दिया। मेकर्स ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लता मंगेशकर के निधन की वजह से उन्हें गहरा सदमा है इसलिए वह नागिन 6 का आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर रहे हैं। मेकर्स ने यह जानकारी दी कि अब वह मंगलवार को यानी 8 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने के साथ नागिन 6 का लाॅन्च भी कैंसिल कर दिया गया है। 

Also Read: तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 का ट्रेलर लॉन्च हुआ कैंसिल, लता मंगेशकर के निधन के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रूपाली गांगुली ने मनाई अपनी शादी की सालगिरह

अनुपमा टीवी सीरियल फेम रूपाली गांगुली आज अपनी 9 वीं शादी की सालगिरह मना रही हैं। अदाकारा ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपने पति की तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी कि आज वह अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मना रही हैं। यह तस्वीर साझा करने के बाद रूपाली गांगुली के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। अदाकारा ने यह तस्वीर साझा करते हुए अपने पति के लिए खूबसूरत नोट भी लिखा। रूपाली गांगुली ने यह कहा कि वह अपने पति के बिना कुछ भी नहीं हैं। रूपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा ने वर्ष 2013 में शादी की थी। इस कपल का एक प्यारा सा बेटा भी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rups (@rupaliganguly)

Also Read: सलमान खान कर रहे सुनील ग्रोवर की देखभाल, पर्सनली डॉक्टरों की टीम को भेजकर ऐसे की मदद

क्या खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल

पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल को अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा जाएगा। यह कहा जा रहा है कि उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल को खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए अप्रोच किया गया है। उमर रियाज और प्रत्येक सहजपाल के साथ रुबीना दिलैक, दीपिका कक्कड़ और सिंबा नागपाल का नाम भी सामने आ रहा है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल को खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा जाएगा या नहीं।

किशोरी शहाणे का हुआ रोड एक्सीडेंट

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में भवानी का किरदार निभाने वाली अदाकारा किशोरी शहाणे का कार एक्सीडेंट हो गया। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी कि उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई और खतरनाक रोड हादसा हो गया। इस हादसे में उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन भगवान की कृपा से उनकी जान बच गई। जैसे ही अदाकारा ने यह तस्वीर साझा की वैसे ही फैंस उनके लंबी उम्र की कामना करने लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Naina Singh (@nonaberrry)

अदाकारा नैना सिंह की मां का हुआ निधन

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा नैना सिंह की मां का निधन हो गया है। अपनी मां के लिए अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत इमोशनल नोट साझा किया। अपनी मां के साथ अदाकारा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि उनके मां के देहांत की वजह से उनका दिमाग काम करना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि आज उनका दिल रो रहा है और उनकी आंखें रो रो कर थक गई हैं। इमोशनल नोट को साझा करने के साथ अदाकारा ने लिखा 'वापस आ जाओ।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर