Top TV News Today: जेठालाल की बेटी की शादी में नहीं शामिल होंगी दया तो पहली शादी को लेकर जमकर ट्रोल हुईं काम्या पंजाबी 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 09, 2021 | 22:30 IST

Trending TV News Of The Day, 09 December 2021: दिलीप जोशी, दिशा वकानी, आदित्य नारायण, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। यहां जानें टीवी इंडस्ट्री से आई बड़ी खबरें। 

Dilip Joshi, Disha Vakani, Aditya Narayan, Karan Kundrra, Sidharth Shukla, Rubina Dilaik, Shehnaaz Gill, Rahul Vaidya, Jasmin Bhasin these tv celebs made headlines today 09 december 2021, top tv news in hindi today 09 december 2021
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी दिलीप जोशी की बेटी नियती‌।
  • पहली शादी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं काम्या पंजाबी।
  • मशहूर सिंगर आदित्य नारायण ने घटाया 13 किलो वजन।

Top And Trending News Of The Day, 09 December 2021: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी से दिशा वकानी तक आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

दिलीप जोशी की बेटी की शादी में नहीं शामिल होंगी दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फिल्म दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की बेटी नियती जल्द शादी करने वाली हैं। खबरों के अनुसार, वह इस महीने शादी के बंधन में बंध सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, दिलीप जोशी की बेटी नियती 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में शादी करेंगी। इसी बीच यह खबर आ रही है कि दिलीप जोशी की बेटी की शादी में दिशा वकानी शामिल नहीं होंगी। वह शादी से पहले दिलीप जोशी और नियती से मिलने उनके घर जरूर जाएंगी। 

आदित्य नारायण ने घटाया 13 किलो वजन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने हाल ही में अपने 13 किलो वजन कम कर लिए हैं। ‌वह फिलहाल सा रे गा मा पा शो होस्ट कर रहे हैं। आदित्य नारायण ने बताया कि वह कभी मोटे नहीं थे लेकिन कोविड-19 की वजह से उन्हें दवाइयां लेनी पड़ी थीं जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया था। जब वह ठीक हुए तब उन्होंने जिम जाना शुरु किया और अपना वजन घटाया।

टूटने के कगार पर आई बिग बॉस 15 की फेमस जोड़ी

हाल ही में बिग बॉस 15 का प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टिकट टू फिनाले टास्क की वजह से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों एक दूसरे से नाखुश नजर आए और एक दूसरे के बर्ताव पर सवाल करने लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सबसे ज्यादा इन बिग बॉस कंटेस्टेंट को लेकर किया गया ट्वीट 

हाल ही में ट्विटर ने एक लिस्ट जारी की है जिसके अनुसार वर्ष 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला, रुबीना दिलैक, शहनाज गिल, राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनके बारे में 2021 में सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया। इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला और रुबीना दिलैक टॉप पर हैं।  

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं काम्या पंजाबी

सोशल मीडिया पर काम्या पंजाबी अपनी पहली शादी को लेकर लगातार ट्रोल होती रहती हैं और इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ है। दरअसल, काम्या पंजाबी ने अपने पहले पति को डिवोर्स दे दिया था जिसके बाद उन्होंने पिछले साल दूसरी शादी की थी। ट्रोल होने की वजह से हाल ही में काम्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने हर एक ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर