Top TV News 6 Aug 2022: दुबई में दीपिका कक्कड़ ने मनाया अपना बर्थडे, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स को जज करेंगे अनु मलिक

TV News Today in Hindi, 06 August 2022: दीपिका कक्कड़ इब्राहिम छह अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नए समर सागर पारेख पर बोलीं काव्या मदालसा शर्मा। जानिए टीवी जगत की शनिवार छह अगस्त की बड़ी अपडेट...

TV News 6 Aug 2022
TV News 6 Aug 2022 
मुख्य बातें
  • दुबई में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने सेलिब्रेट किया बर्थडे।
  • सा रे गा मा पा लिटिल चैंप को जज करेंगे अनु मलिक।
  • झलक दिखलाजा 10 के लिए एक्ट्रेस राधिका मुथुकमार को किया अप्रोच।

TV News Today in Hindi, 06 August 2022: एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम छह अगस्त को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने खास सरप्राइज दिया है। वहीं, रिएलिटी टीवी शो सा रे गा मा पा को अनु मलिक पहली बार जज करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन आउटफिट पर निशाना साधा है। नकुल मेहता को बिग बॉस के मेकर्स ने सीजन 16 के लिए अप्रोच किया है। जानिए टीवी जगत से जुड़ी हुई बड़ी खबरें। 

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम छह अगस्त को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर अपनी वाइफ को दुबई वेकेशन पर ले गए हैं। दीपिका और शोएब के दुबई बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान शोएब इब्राहिम और दीपिका लिमोजीन की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शोएब इब्राहिम अपने अपकमिंग टीवी सीरियल अजूनी की शूटिंग कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

नए समर पर बोलीं मदालसा शर्मा
अनुपमा सीरियल से पारस कलनावत की छुट्टी होने के बाद अब एक्टर सागर पारेख समर का किरदार निभाएंगे। शो में काव्या का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने फिलहाल सागर के साथ शूटिंग नहीं की है। वह फिलहाल कपाड़िया के साथ शूटिंग कर रही हैं। मदालसा ने कहा कि वह जल्द ही सागर के साथ शूटिंग शुरू करेंगी, जैसे ही वह शाह परिवार में आएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि सागर बहुत अच्छे इंसान हैं और काफी सकारात्मक इंसान है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सागर के साथ अच्छी बॉन्डिंग होगी। 

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप को जज करेंगे अनु मलिक
अनु मलिक टीवी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप को जज करने वाले हैं। ई टाइम्स से बातचीत में अनु मलिक ने कहा, 'मैं कई साल इंडियन आइडल से जुड़ चुका हूं। अब मैं आगे बढ़ना चाहता था और सा रे गा मा पा को पहली बार जज करने वाला हूं। मेरा फोकस युवा सिंगर को जज करुंगा, जो काफी टैलेंटेड हैं। मैंने बहुत पहले मोनाली ठाकुर को एक रिएलिटी शो में चुना था और आज वह नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।' गौरतलब है कि साल 2019 में मी टू विवाद के बाद अनु मलिक ने इंडियन आइडल के जज की कुर्सी को छोड़ दिया था। साल 2021 में उन्होंने शो में वापसी की थी।

Also Read: निया शर्मा ने मनाया रक्षा बंधन 2022 फेस्टिवल, टीवी सीरियल निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को बांधी राखी

झलक दिखलाजा 10 में नजर आ सकती हैं राधिका मुथुकुमार
ससुराल सिमर का 2 की सिमर यानी राधिका मुथुकुमार को शो के जरिए काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस अब झलक दिखलाजा के 10वें सीजन में नजर आ सकती हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने राधिका मुथुकुमार को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था।  अगर चीजें ठीक हुई तो वह शो में हिस्सा लेने वाली पहली कंटेस्टेंट होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन को करण जौहर, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जज करेंगे। वहीं, राधिका के अलावा पारस कलनावत, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, निम्रत कौर आहलूवालिया, आसिम रियाज, उमर रियाज जैसे सेलेब्स हिस्सा लेंगे।

उर्फी जावेद और चाहत खन्ना की कैट फाइट
बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद पर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने निशाना साधा है। चाहत खन्ना ने उर्फी के फैशन सेंस को चीप कहा है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि वह मीडिया को पैसे दे रही हैं। 

उर्फी जावेद ने चाहत पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने एक्स हसबैंड के पैसों पर अपनी जिंदगी नहीं गुजार रही हैं। उर्फी ने कहा कि उन्हें चाहत के बच्चों के लिए दुख होता है। उर्फी ने चाहत का बैकलेस फोटो शेयर किया और उन्हें ट्रोल किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर