Top tv shows spoilers: अनुपमा में झूठ पर से हटेगा पर्दा, तो गुम है में होगा खुलासा, इन पांच टीवी शोज में आ रहे तगड़े ट्विस्ट

Top 5 TV Shows Spoiler: अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में और अन्य टीवी शोज में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं जो इनकी कहानी को रोमांचक बना देंगे।

Top TV Shows Spoiler
Top TV Shows Spoiler 
मुख्य बातें
  • गुम है में कैसे पाखी को विराट के साथ बिताए सारे पलो का ख्याल आता है।
  • इमली सीरियल में एक जनरेशन लीप के बाद शो में नई मोड़ आएंगे।
  • कुंडली भाग्य में भी आने वाले दिनों में कई तरह के दिलचस्प मोड़ नजर आएंगे।

Top 5 TV Shows Spoiler and Latest Updates: आपके पसंदीदा शोज में आगे क्या होने वाला है, कौन से झूठ पर से पर्दा हटेगा? कौन किससे क्या कहने वाला है? ये सोच सोच कर आपको भी शायद पूरे दिन बेचैनी जरूर होती होगी। इसलिए हम आपको इस बात की हिंट देने आए हैं कि, आपके लोकप्रिय शोज में आगे क्या दिलचस्प चीजें होने वाली हैं। ये रहे अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में और अन्य टीवी शोज के कुछ स्पॉइलर। जिनके बारे में जानकर आप बेशक चौक जाएंगे।

अनुपमा (Anupamaa Spoiler)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

अगर आप भी एक अनुपमा फैन हैं, तो इस हफ्ते की कहानी आपके भी दिल में जरूर घर कर गई होगी। पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि कैसे जब अनुपमा को पारीतोष के एक्सट्रामैरिटल अफेयर के बारे में पता चलता है, तो वो उसे विश्वास नहीं होता है कि ये उसका ही बेटा है या कोई जानवर। वहीं पारीतोष को अपने किए पर न कोई शर्म आती है न ही कोई पछतावा होता है। उल्टा वो इसे एक मर्द की जरूरत का नाम देकर जस्टिफाई करता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे परिवार के बीच पारीतोष को बदतमीजी की हद पार करते देख वनराज उसे थप्पड़ लगाएंगा। साथ ही घर से भी निकाल देगा, वहीं किंजल उसके सामने माफी के बदले एक शर्त रखती है। क्या होगी वो शर्त ये जानने के लिए तो आपको आज का एपिसोड देखना पड़ेगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (yeh rishta kya kehlata hai spoiler)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

क्या अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में एक साल की दूरी के बाद, दोबारा नजदीकियां आने वाली हैं? नए एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अभिमन्यु गणपति विसर्जन में माया को बुलाता है और उसे आरती गाने को बोलता है। और तभी माया के झूठ को बचाने के लिए मुंह ढके हुए अक्षरा वहा पहुंच जाती है, और आरती गाती है। तभी आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु दोनों एक साथ तालाब में गिर जाते हैं। हालांकि दोनों अपने आप को संभाल लेते हैं। मगर अक्षरा को ऐसे देख कर अभिमन्यु गुस्से से आग बबूला हो जाता है, और वहां से चला जाता है। अभिमन्यु को यूं जाते देख अक्षरा उसे रोकती है और अपनी कहानी साबित करने के लिए उससे 24 घंटे का समय मांगती है। अभिमन्यु ये सारी बातें अपनी मां को बताता है और वो उसे अक्षरा की बात मानकर एक मौका देने की सलाह देती हैं।

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya Spoiler)

जी टीवी के चहेते शो कुंडली भाग्य में भी आने वाले दिनों में कई तरह के दिलचस्प मोड़ नजर आएंगे। आप आगे देखेंगे कि कैसे अर्जुन को लगता है कि काव्या ऋषभ की बेटी है। और तभी काव्या उसे और प्रीता को ऋषभ के बच्चे को जन्म देने की याद दिलाती है। काव्या के बर्थ सर्टिफिकेट से ऋषभ को अर्जुन के बारे में कुछ खास बात पता चलेगी।

इमली (Imlie Spoiler)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

स्टार प्लस के इमली ने अपनी कहानी से वाकई दर्शकों को बांधे रखा है। आगे आप देखेंगे कि कैसे एक जनरेशन लीप के बाद शो में नई मोड़ आएंगे। पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि राठोर ने इमली का स्वागत किया था, जिसमें मालिनी ने कोई बवाल या हस्तक्षेप नहीं किया। इमली मां बनने वाली है और इस बात को लेकर हर कोई बहुत उत्साहित है। तभी मालिनी जिसे इमली ने बर्बाद कर दिया है, राठोर भवन में बम लगा देगी। हालांकि इमली के एक बच्ची को जन्म देने के बाद मालिनी का राज खुल जाएगा। इमली, आर्यन, चीनी और छोटी बच्ची का भव्य स्वागत किया जाएगा। लेकिन तभी आर्यन और इमली की मौत से सभी को एकदम सदमा सा लग जाएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode: विराट को पता चलेगा सवि के पिता का नाम, सई अपने मुंह से बताएगी सच

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai kisikey Pyaar meiin spoiler)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

आप आने आगे एपिसोड में देखेंगे कि कैसे पाखी को विराट के साथ बिताए सारे पलों का ख्याल आता है। और वो उसे बहुत याद करने लग जाती है। वहीं विराट इस बात का ऐलान करता है कि उसे विनायक को गोद लेना है, क्योंकि दोनों के बीच एक बहुत प्यारा रिश्ता और बॉन्ड बन गया है। लेकिन अनाथालय वाले विराट को बच्चा गोद देने के लिए मना कर देते हैं, क्योंकि वो सिंगल है। तभी विराट का परिवार उसे पाखी के साथ शादी करने की बात पर फोर्स करता है। इसी बीच सई, पाखी को उसके और विराट के अलग होने के पीछे जिम्मेदार ठहराती है। यहीं नहीं वो उसे पति चोर तक कह देगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर