TRP Week 51: टॉप-5 टीवी सीरियल में शामिल हुआ नागिन-4, सलमान खान का बिग बॉस-13 बना नंबर वन

TV Serial TRP Ratings Week 51: टीवी सीरियल्स की 51 हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट आ चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं कौन ऊभर कर लिस्ट में ऊपर आया है तो कौन नीचे गया है...

TRP Online Report week 51 Bigg Boss 13 make it to the top And Naagin 4 debuts
टीवी सीरियल टीआरपी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 51 हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कुछ बदलावों के साथ दिलचस्प मोड़ आए हैं।
  • सुपरनैचुरल सीरियल नागिन 4 को इस सप्ताह लिस्ट में नई एंट्री मिली है।
  • सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के की पॉजीशन में थोड़ी गिरावट आई है।

टीवी सीरियल्स की टीआरपी रेटिंग लिस्ट सामने आ चुकी है। टीआरपी लिस्ट में कुछ बदलावों के साथ दिलचस्प मोड़ आए हैं। ड्रामा क्वीन एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल नागिन 4 को इस सप्ताह लिस्ट में नई एंट्री मिली है। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये रिश्ते हैं प्यार के की पॉजीशन में भी हेर फेर हुआ। कोई ऊभर कर लिस्ट में ऊपर आया है तो कोई नीचे गया है। आइए एक नजर डालते हैं 51वें हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट पर....
इसबार शुरुआत 10 वें स्थान से करते हैं। इस रैंकिंग पर सीरियल बेपनाह प्यारे है ने अपनी दावेदार पेश की है। वहीं द कपिल शर्मा शो को 9वां स्थान मिला है। 51वें हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में जेठालाल के सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को थोड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते ये सीरियल 8वें स्थान पर है। इसी के जस्ट पास यानि की 7वीं पॉजीशन को कसौटी जिंदगी की-2 ने अपने नाम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tmkoc_ntf) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

इस सप्ताह 6वें स्थान पर फेमस टीवी सीरियल छोटी सरदारनी रहा है। वहीं सुपनैचुरल सीरियल नागिन-4 टॉप-5 में शामिल हुआ है। जी हां, नागिन-4 को ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है जो कि शानदार शुरुआत बताई जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर नजर डालें तो यहां पर ये रिश्ते हैं प्यार के ने अपनी जगह सुनिश्चित की है। वहीं जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग का सीरियल बेहद-2 ने इस हफ्ते 3 नंबर पर आकर बड़ी सफलता हासिल की है। दूसरे स्थान पर कई सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल रहा है। वहीं चार्ट में टॉप यानि नंबर-1 पर सलमान खान का शो बिग बॉस-13 है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर