छोटे परदे पर कमबैक का लाखों वसूल रहीं टीवी की सीता, एक दिन के लिए चार्ज कर रहीं 70,000 रुपए

टीवी मसाला
Updated Jul 21, 2019 | 15:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी सीरियल विष को ऑनएयर हुए लगभग 2 महीने का वक्त बीत चुका है। खास बात ये है कि देबिना बनर्जी इस सीरियल के लिए मोटी रकम वसूल रही हैं...

Debina Banerjee per month lakh for Tv Serial Vish
देबिना बनर्जी। 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने 2005 में सीरियल मायावी से डेब्यू किया था।
  • देबीना को सीरियल रामायण से घर-घर पहचान मिली थी।
  • देबीना बनर्जी ने इस सीरियल में सीता का रोल प्ले किया था।

टीवी एक्ट्रेस और गुरमीत चौधरी की पत्नी देबिना बनर्जी ने कुछ टाइम पहले ही कमबैक किया है। देबिना बनर्जी इन दिनों टीवी सीरियल विष में नजर आ रही हैं। टीवी सीरियल विष को ऑनएयर हुए लगभग 2 महीने का वक्त बीत चुका है। खास बात ये है कि देबिना बनर्जी इस सीरियल के लिए मोटी रकम वसूल रही हैं। देबिना बनर्जी को टीवी सीरियल विष के लिए एक दिन के करीब 70,000 रुपए मिल रहे हैं। 
एक वेबसाइट के मुताबिक देबिना बनर्जी ने अपने कमबैक के लिए काफी ज्यादा फीस चार्ज की है। टीवी सीरियल विष के लिए देबिना बनर्जी एक दिन का 70 हजार यानि की महीने का 17.50 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं। सेट से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि देबिना बनर्जी शुरुआत में डेली शोप का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@debinabon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@debinabon) on

दरअसल देबिना एपिसोडिक रोल्स से खुश थीं क्योंकि वहां उन्हें ज्यादा टाइम नहीं देना होता है। ऐसे में जब उन्हें सीरियल विष का ऑफर मिला तो उन्होंने ज्यादा टाइम की वजह से इसे करने से साफ इंकार कर दिया था। हालांकि मेकर्स चाहते थे कि देबिना बनर्जी ही सीरियल में रहे। देबिना को लेने के लिए ही मेकर्स ने उन्हें मुंब मांगी फीस देने के लिए हामी भरी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@debinabon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@debinabon) on

बात अगर देबिना बनर्जी के करियर की करें तो उन्होंने करीब 2 साल बाद टीवी सीरियल में वापसी की है। आखिरी बार उन्हें सीरियल संतोषी मां में लीड रोल प्ले करते हुए देखा गया था। बाद में देबिना ने तेनाली राम, खिचड़ी रिटर्न्स, लाल इश्क, किचन चैम्पियन जैसे शोज किए लेकिन इनमें उनका कैमियो अपीयरेंस था। अब देबिना ने सीरियल में पूरी तरह से वापसी कर ली है। बता दें, देबीना को टीवी सीरियल रामायण से पहचान मिली थी। इसमें उन्होंने सीता का किरदार प्ले किया था। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर