टीवी एक्ट्रेस लॉक डाउन की वजह से नहीं जा सकी पार्लर, फिर मां ने घर पर ही काट दिए बाल

Madhurima Tuli New Haircut In Lockdown: टीवी सेलेब्स लॉकडाउन के दिनों में एक्सपेरिमेंट करने के मूड में हैं। मधुरिमा तुली ने अपना लुक चेंज करते हुए बाल काफी छोटे कटवा लिए हैं...

Madhurima Tuli Bigg Boss 13 star New look her mom Cut Actress Hair video
मधुरिमा तुली।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी अदाकारा मधुरिमा तुली अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं।
  • कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच मधुरिमा ने अपना लुक चेंज कर लिया है।
  • मधुरिमा ने नया हेयरकट कराया है जो कि उनपर खूब जच रहा है।

21 दिन के लिए अपने-अपने घरों में लॉक डाउन हुए टीवी सेलेब्स इन दिनों एक्सपेरिमेंट करने के मूड में हैं। करण वी ग्रोवर और तेजस्वी प्रकाश जैसा की अपने बाल काट चुके हैं और अब इस लिस्ट में मधुरिमा तुली भी शामिल हो गई हैं। मधुरिमा ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच अपना लुक चेंज कर लिया है। अब मधुरिमा तुली ने अपने बाल काफी छोटे कटवा लिए हैं। इस नए लुक के साथ मधुरिमा काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
जैसा की लॉक डाउन में घर के बाहर जाना मना है ऐसे में मधुरिमा तुली ने बिना सैलून जाए ये नया हेयरकट कराया है। मधुरिमा ने खुलासा किया है कि उनकी मां ने ये शानदार हेयरकट किया है। मधुरिमा तुली ने अपनी मां की इस शानदार काम के लिए प्रशंसा की है। उन्हें अपना ये नया रूप काफी खूबसूरत लग रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@madhurimatuli) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@madhurimatuli) on

मधुरिमा तुली ने अपने नए हेयरकट के साथ फोटोज भी शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ओह हां, मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं लेकिन अब इसे काटना था।' एक्ट्रेस ने अपने फॉलोवर्स को लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने की भी अपील की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@madhurimatuli) on


मधुरिमा को आखिरी बार बिग बॉस 13 में देखा गया था। रियलिटी शो में एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के साथ उनके खूब झगड़े देखने को मिले थे। इसी वजह से मधुरिमा को शो से बाहर होना पड़ा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर