ननद की शादी में नहीं जा सकी कुमकुम की एक्ट्रेस, राजस्थान सरकार की मदद से हो सका विवाह

Malini Kapoor Attends Sister-in-law Wedding: टीवी एक्ट्रेस मालिनी कपूर की ननद की 25 अप्रैल को शादी संपन्न हुई। शादी के लिए खास राजस्थान सरकार से इजाजत ली गई...

Kumkum Actress Malini Kapoor Nanad wedding Star attended Via Video call from mumbai
मालिनी कपूर की ननद की शादी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मालिनी कपूर इन दिनों अपने एक फैमिली फंक्शन को लेकर चर्चा में हैं।
  • मालिनी पिछले कुछ महीनों से अपनी ननद की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।
  • मालिनी के लिए अब ये फंक्शन सिर्फ एक खट्टी याद बनकर रह गया है। 

बालिका वधू, यारों का टशन, साथिया, कुमकुम, देखो मगर प्यार से और सिंदूर जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मालिनी कपूर इन दिनों अपने एक फैमिली फंक्शन को लेकर चर्चा में हैं। मालिनी पिछले कुछ महीनों से इस फंक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं लेकिन अब ये सिर्फ एक खट्टी याद बनकर रह गया है। 
दरअसल मालिनी कपूर की ननद इशिका शर्मा की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थीं। 25 अप्रैल को उनकी ननद की शादी जयपुर में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से सबकुछ गड़बड़ा गया। पिछले 6 महीनों से चली आ रही तैयारियों में आखिरीकार सिवाय परिवार के कोई शामिल ही नहीं हो सका। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malinikapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malinikapoor) on

25 अप्रैल को होने वाली शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर अन्य सभी कार्यक्रमों की तैयारी हो चुकी थी। लेकिन ये उस हिसाब से नहीं हो सका। हालांकि परिवार में सेरेमनी को आगे नहीं बढ़ाया। वैन्यू, डेकोरेशन और कैटरिंग कैंसिल करने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने जयपुर स्थित घर में परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malinikapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malinikapoor) on

टीवी एक्ट्रेस मालिनी कपूर की ननद की शादी के लिए खास राजस्थान सरकार से इजाजत भी ली गई। इसी के बाद सभी निर्धारित नियम जैसे मास्क, सोशल डिसटेंसिंग आदि का ध्यान रखकर दूल्हा-दुल्हन की शादी संपन्न कराई। मालिनी कपूर और उनके पति अजय शर्मा शादी में शामिल होने के लिए जयपुर नहीं जा सके। हालांकि वीडियो कॉल के जरिए दोनों ने इस शादी अटेंड की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर