'कुसुम' एक्ट्रेस रुचा गुजराती के घर गूंजी किलकारियां, बेटी को दिया जन्म

Rucha Gujarath welcomed a baby girl: टीवी एक्ट्रेस रुचा गुजराती के घर किलकारियां गूंजी हैं। रुचा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है।

Rucha Gujarathi
रुचा गुजराती  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस रुचा गुजराती मां बन गई हैं
  • उनकी बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हुई थीं
  • रुचा कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं

टीवी शो 'कुसुम' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रुचा गुजराती मां बन गई हैं। रुचा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पिछले काफी समय से रुचा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। एक्ट्रेस ने मां बनने की खबर फिलहाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर नहीं की है। उन्होंने इसकी पुष्टि एक पोर्टल से बातचीत के दौरान की। ईटाइम्स से बात करते हुए रुचा ने कहा कि वह एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि बच्ची का जन्म 14 जुलाई को हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RUCHA GUJARATHI JAISWAL (@ruchagujarathi24) on

रुचा गुजराती ने कुछ समय पहले बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करवाया गया उनका फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं, रुचा ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रेग्नेंसी के अनुभव के बारे में बात की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'मुझे पता है कि कुछ लोगों को लगेगा कि गर्भवती होना आसान है, लेकिन मैं इसे मुश्किल से भी नहीं जोड़ सकती। यह अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत है, मगर यह उन तरीकों से भी चुनौती देता है, जिसके बारे में आप सोचते हैं कि संभव नहीं है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RUCHA GUJARATHI JAISWAL (@ruchagujarathi24) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RUCHA GUJARATHI JAISWAL (@ruchagujarathi24) on


रुचा ने साल 2016 में विशाल जायसवाल से शादी की थी। यह रुचा की दूसरी शादी है। रुचा की पहली शादी बिजनेसमैन मितुल सांघवी से हुई थी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिक सकी। रुचा और मितुल तीन साल में ही अलग हो गए थे। साल 2013 में ये रिश्ता खत्म हो गया था। रुचा ने अपने पति और ससुराल वालों पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बता दें कि भाभी, कुसुम, सास बिना ससुराल, गंगा, प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम, वारिस, रंग बदलती ओढ़नी और चिड़ियाघर जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी रुचा ने दूसरी शादी के बाद से टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर