एक्सीडेंट के बाद ऐसी हो गई Tejaswi Prakash की हालत, खतरों के खिलाड़ी विनर शांतनु माहेश्वरी ने लिखा नोट

Fans Upset With Tejaswi Prakash KKK10 Exit: खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की तेजस्वी प्रकाश सबसे बेहतरीन परफॉर्म रही हैं। रोहित शेट्टी खुद तेजस्वी को फाइनलिस्ट मानते थे...

Shantanu maheshwari khatron ke khiladi Winner And Fans Upset tv actress tejaswi prakash Exit
तेजस्वी प्रकाश।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तेजस्वी प्रकाश टीवी शो खतरों के खिलाड़ी-10 के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट में से रही हैं।
  • तेजस्वी को सारे स्टंट बेहतरीन ढंग से परफॉर्म करने के बाद भी शो छोड़कर जाना पड़ा।
  • इसकी वजह टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का एक्सीडेंट रहा। 

खतरों के खिलाड़ी-10 अगले हफ्ते में अपने फिनाले में पहुंच जाएगा। शनिवार को टेलिकास्ट हुए खतरों के खिलाड़ी-10 के एपिसोड में 2 कंटेस्टेंट की जर्नी खत्म हो चुकी है। ये 2 टीवी स्टार तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग रहे। शिविन नारंग की एलिमिनेशन टास्क पूरा ना कर पाने की वजह से जर्नी खत्म हो गई। वहीं तेजस्वी प्रकाश को सारे स्टंट बेहतरीन ढंग से परफॉर्म करने के बाद भी शो छोड़कर जाना पड़ा। इसकी वजह टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का एक्सीडेंट रहा। 

खतरों के खिलाड़ी सेमी फिनाले वीक से पहले वाले एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश घायल हो गई थीं। पानी के अंदर मिरर वाले टास्क में तेजस्वी प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनकी आंख में बहुत ज्यादा चोट आ गई। इसी के बाद से लगातार तेजस्वी प्रकाश का ट्रीटमेंट चल रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घायल होने के बाद की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें तेजस्वी की आंख बहुत बुरी तरह से चोटिल दिख रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tejasswiprakash) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tejasswiprakash) on

तेजस्वी प्रकाश की आंख में खून जम गया है इसकी वजह से उनकी हालत बेहद खराब हो गई है। खतरों के खिलाड़ी-10 में भी तेजस्वी प्रकाश लगातार डॉक्टर के पास अस्पताल ट्रीटमेंट के लिए जा रही थीं। तेजस्वी प्रकाश को वहां एडमिट भी किया गया और ट्रीटमेंट के बाद ही वो बेहतर भी महसूस कर रही हैं। हालांकि उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं थी टास्ट परफॉर्म कर सकें। इसी वजह से तेजस्वी प्रकाश ने बीच में ही खतरों के खिलाड़ी छोड़ दिया है।


अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के इस तरह से शो छोड़ने पर फैन्स को बहुत बुरा लग रहा है। क्योंकि खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की तेजस्वी सबसे बेहतरीन परफॉर्म रही हैं। रोहित शेट्टी ने खुद कहा था कि वो तेजस्वी को फाइनलिस्ट मानते हैं। इतना ही नहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी ने भी तेजस्वी प्रकाश के लिए एक नोट लिखा है। वहीं फैन्स भी लगातार सोशल मीडिया पर तेजस्वी के लिए ट्वीट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी-10 में करण पटेल, करिश्मा तन्ना, धर्मेंश और बलराज श्याल टास्क पूरा कर चार फाइनलिस्ट बन चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर