नागिन-इश्कबाज से तारक मेहता का उल्टा चश्मा तक, इन शोज की 10 टीवी एक्ट्रेस ने चलाया मंगलसूत्र का नया ट्रेंड

10 TV actresses stylish Mangalsutra Tips: टीवी एक्ट्रेसेसेस अक्सर खूबसूरत और स्टाइलिश मंगलसूत्र में दिखती हैं। इन लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन्स को ट्राय कर आप भी पाए स्टनिंग लुक...

rubina dilaik dipika kakar to disha vakani 10 TV actresses stylish Mangalsutra
टीवी एक्ट्रेसेस 
मुख्य बातें
  • मंगलसूत्र एक शादीशुदा महिला की खूबसूरती बढ़ाता है।
  • मंगलसूत्र एक शादीशुदा औरत का सबसे बड़ा और कीमती गहना है।
  • सिंपल और स्टाइलिश मंगलसूत्र भी आप रेगुलर डे में पहन सकती हैं।

भारतीय शादियों में एक बहुत ही पवित्र रिवाज है कि दूल्हा दुल्हन के गले में एक मंगलसूत्र बांधता है जो उनके बीच एक मजबूत बंधन की शुरुआत होती है। मंगलसूत्र को हमेशा एक विवाहित महिला का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक माना गया है। वैसे अब मंगलसूत्रों के बहुत सारे डिजाइन हैं जो महिलाएं चुन सकती हैं। ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने सीरियल्स में स्टाइलिश मंगलसूत्र पहने हैं। आप भी अपने ट्रेडिशनल वियर के साथ ऐसे ही खूबसूरत मंगलसूत्र ट्राय कर सकती हैं। 

सुरभि चंदना
अनिका के आउटफिट और उनकी ज्वेलरी हमेशा से क्लासी रही है। इश्कबाज शो में उन्होंने अपना मंगलसूत्र कुंदन में पहना है जो आज भी ट्रेंडिंग में है। इस सिंपल लुक को आप भी कैर्री कर सकती हैं और  क्लासिक लुक पा सकती हैं। 

श्रीति झा 
प्रज्ञा टीवी पर हमेशा से बहु का रोल निभाती आई हैं जिसमे उन्होंने डबल लेयर वाला कुंदन का मंगलसूत्र पहना हुआ है। आप भी अच्छी पार्टीज में ऐसा हैवी डबल लेयर वाला कुंदन मंगलसूत्र टीम अप कर सकती हैं। 

देवोलीना भट्टाचार्जी 
देवोलीना साथ निभाना साथिया की काफी फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने डायमंड वाला छोटा सा मंगलसूत्र पहना हुआ है। ये मंगलसूत्र भी काफी ट्रेंडिंग में रहा है और अभी तक चल रहा है। ऐसे मंगलसूत्र को पार्टीज में पहनकर ग्लैमर लुक के साथ टीम अप कर सकती हैं। 

दीपिका कक्कड़ 
दीपिका ने ससुराल सिमर का के शो में पतला सा डोमोंड का मंगलसूत्र लिया है जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं। ऐसा सिंपल मंगलसूत्र लुक आप भी अपने रेगुलर डे में वियर कर सकती हैं। 

एरिका फर्नांडिस 
एरिका ने ये यूनिक लुक कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सेट पर पहना है जिसमे उन्होंने सिंपल सा ब्लैक पेंडेंट मंगलसूत्र लुक लिया है। ये लुक उनपर काफी सुंदर लग रहा है। अपने रेगुलर या फॉर्मल वियर में आप ऐसा लुक ले सकती हैं। 

मीरा देओस्थले
मीरा ने उड़ान नाटक के दौरान एक मीडियम-साइज मंगलसूत्र पहना है जिसमे वो एकदम आकर्षक दिख रही हैं। ये लुक एक नार्मल हाउसवाइफ भी ले सकती हैं।

रुबीना दिलाइक 
रुबीना ने शक्ति नाटक के सेट पर गोल्डन मंगलसूत्र पहना हुआ है जो की एकदम प्लेन है। ऐसा मंगलसूत्र पहले काफी चलता है और इसे हर कोई पहनना पसंद करता था हालांकि ये वाला फैशन फिर से लौट कर आगया है। 

जेनिफर विंगेट 
जेनिफर एक क्लासी एक्ट्रेस हैं जिनके स्टाइल को हर कोई फॉलो करता है। उन्होंने अपने शो में ब्लैक बीड्स के साथ डायमंड पेंडंट पहना हुआ है जिसमे में काफी खूबसूरत और जबरदस्त लग रही हैं। ये ट्रेंडिंग लुक आप भी ले सकती हैं। 

दिशा वकानी 
दिशा वाकाणी काफी अच्छी और फेमस एक्ट्रेस हैं जो अपने कॉमिक रोल के लिए जानी जाती हैं। वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आती हैं और बेहद मजेदार करैक्टर को प्ले करती हैं। उनका ये रोल दर्शकों को बेहद पसंद आता है। 

मौनी रॉय 
सिंगल-डायमंड मंगलसूत्र मौनी रॉय पर बेहद खूबसूरत लग रहा है और ये मंगलसूत्र लुक उनका काफी ट्रेंड में आया है। उन्होंने रेड कलर की साड़ी के साथ इसे टीम अप किया है। ऐसा लुक आप भी अपने रेड साड़ी के साथ ले सकती हैं और ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर