12 जनवरी की TV की 5 बड़ी खबरें, हिना खान के इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, यशराज ने अब राखी पर बनाया म्यूजिक VIDEO

12 January Top 5 TV news: आज टीवी जगत की हस्तियों से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर ऐसी ही कुछ अहम खबरों पर।

12 January Top 5 TV news
हिना खान और राखी सावंत  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ हलचल बनी रहती है। कई खबरें ऐसी होती हैं, जो सुबह लेकर शाम तक छाई रहती हैं। वैसे तो कई टीवी सेलेब्स 12 जनवरी को सुर्खियों में रहे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन 5 बड़ी खबरों की हुई। जानिए टीवी की दुनिया में आज क्या-क्या अहम हुआ। 

हिना को इंडस्ट्री में आए 12 साल पूरे

हिना खान को 12 जनवरी को टीवी इंडस्ट्री में आए 12 साल हो गए हैं। हिना ने साल 2009 में लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो ने हिना को खूब शोहरत दिलाई थी, जिसकी वजह से वह छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो पाईं। इस खासे मौके पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में हिना के 12 साल के सफर को खूबसूरती से दिखाया है। हिना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस इंडस्ट्री में मेरे 12 साल पूरे हो गए हैं। यह उन प्रॉजेक्ट्स या सफलताओं का जश्न नहीं है जो मैं इतने सालों में अचीव किए बल्कि यह आप सबके प्यार और तारीफों को भी जश्न है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by HK (@realhinakhan)

एक्टर अरुण गोविल का जन्मदिन

जाने-माने एक्टर अरुण गोविल का आज जन्मदिन है। 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे अरुण 63वां बर्थडे मना रहे हैं। अरुण ने रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। 'रामायण' के बाद हर किसी के मन में उनकी छवि राम की ही बन गई थी। बताया जाता है कि राम के रोल के लिए अरुण को पहले रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन दोबारा लुक टेस्ट के दौरान अपनी स्माइल की वजह से उन्हें यह किरदार मिला गया। अरुण 'रामायण' सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हालांकि, आज भी अरुण को राम के किरदार से ही जाना जाता है।

Arun Govil

यशराज मुक्ते ने राखी का वीडियो बनाया

किसी भी वीडियो को म्यूजिकल ट्विस्ट देने के लिए मशहूर यशराज मुखाते ने अब एक नया वीडियो आया है। 'रसोड़े में कौन था' वीडियो से मशहूर हुए यशराज ने राखी सावंत का वीडियो बनाया है।  बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में राखी की बोतल किसी ने स्विमिंग पूल में फेंकी दी थी, जिसके बाद वह गुस्सा में भड़क उठी थीं। बिग बॉस की इसी वीडियो क्लिप पर यशराज ने संगीत दिया है, जो बेहद मजेदार है। यशराज के इस वीडियो को कलर्स चैनल ने इंसटाग्राम पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इशसे पहले यशराज ने शहनाज गिल पर दिलचस्प म्यूजिक वीडियो बनाया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'द कप‍िल शर्मा शो' में आएंगी  मोना सिंह

'द कप‍िल शर्मा शो' में मशहूर एक्ट्रेस मोना सिंह नजर आने वाली हैं। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली मोना अपने को-स्टार्स संग दिखाई देंगी। हाल ही में कपिल के शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें  देखा जा सकता है कि 'द कप‍िल शर्मा शो' इस बार 'जस्सी जैसी कोई नहीं' स्पेशल है। मोना के अलावा शो में समीर सोनी वीरेंद्र सक्सेना और गौरव गेरा भी शिरकत करेंगे। बता दें कि 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में इन एक्टर्स ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। 

नेहा पेंडसे ने शुरू की शो की शूटिंग

मशहूर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में एंट्री करने जा रही हैं एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने मंगलवार से शूटिंग शुरू कर दी है। वह शो में  अनीता भाभी के करिदार में नजर आएंगी। नेहा से पहले यह कैरेक्टर सौम्या टंडन निभाती थीं। बता दें कि नेहा ने शो के लिए हामी भरने के बाद कहा था कि हां 'मैं भाबीजी घर पर हैं' कर रही हूं, क्योंकि अब डर कम है। हमें नहीं पता था कि इसे किस तरह से हैंडल करें। मुझसे शार्दुल (पति) ने भी कहा कि अगर मौका ऐसा हो जो जिंदगी से बड़ा हो तभी शो करना। आज भारत अच्छा कर रहा है। मामले घट रहे हैं और हर्ड इम्युनिटी बढ़ रही है। इसके आगे भी अगर मैं डरकर घर बैठ जाऊं तो मैं कायर कहलाऊंगी। वहीं, वैक्सीन भी आने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर