TV Child Stars Fees: कोई 12 तो कोई 20 साल, ये हैं कम उम्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं TV चाइल्ड एक्ट्रेसेस

जन्नत जुबैर रहमानी, रुहानिका धवन और अशनूर कौर आज टीवी की दुनिया में बड़ा नाम है। कम उम्र में ही फेमस हो चुकीं ये चाइल्ड एक्ट्रेसेस अपने सीरियल के पर एपिसोड के लिए मोटी फीस वसूलते हैं।

top highest paid TV child actress jannat zubair rahmani Ruhanika dhawan to avneet kaur Fees Per Episode
टीवी की चाइल्ड एक्ट्रेसेस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कमाई के मामले में छोटे परदे के चाइल्ड आर्टिस्ट पीछे नहीं है।
  • टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई चेहरे हैं जो कम उम्र में ही मोटी फीस वसूलते हैं।
  • आइए जानते हैं टीवी की हाईएस्ट पेड 5 फीमेल चाइल्ड एक्ट्रेसेस।

छोटे परदे पर नजर आने वाले कई कलाकार आज घर-घर में अपने रियल नाम की बजाय ऑनस्क्रीन नाम से पहचाने जाते हैं। टीवी सीरियल्स में सालों तक एक ही कैरेक्टर में दिखने के कारण स्टार्स को फैन्स इसी नाम से पुकारना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर नजर आने वाले ये सितारे कमाई के मामले में बॉलीवुड सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। वैसे कमाई के मामले में तो छोटे परदे के चाइल्ड आर्टिस्ट भी पीछे नहीं है। टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई चेहरे हैं जो कम उम्र में ही मोटी फीस वसूलते हैं। आइए एक नजर डालते हैं टीवी की हाईएस्ट पेड 5 फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट पर।
जन्नत जुबैर रहमानी
18 साल की जन्नत जुबैर लंबे टाइम से छोटे परदे पर एक्टिव हैं। साल 2010 में सीरियल दिल मिल गए से जन्नत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब तक जन्नन 20 से भी ज्यादा टीवी सीरियल और 4 बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बात अगर उनकी फीस की करें तो टीवी पर वो एक एपिसोड का 40 हजार रुपए वसूल करती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jannatzubair29) on

 


अशनूर कौर
टीवी सीरियल पटियाला बेब्स में नजर आ रहीं अशनूर कौर का नाम भी हाईएस्ट पेड चाइल्ड आर्टिस्ट में शुमार है। कुछ टाइम पहले ही अशनूर ने 12वीं क्लास पास की है। 15 साल की उम्र में अशनूर कौर सीरियल में एक एपिसोड की 40-45 हजार रुपए फीस लेती हैं। बता दें, अशनूर ने महज 5 साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने झांसी की रानी, साथ निभाना साथिया और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल्स में काम किया है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashnoorkaur) on


रुहानिका धवन
दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटे रूही का किरदार प्ले कर घर-घर फेमस हुईं रुहानिका धवन भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। 12 साल की रुहानिका सीरियल ये हैं मोहब्बतें में पिछले 6 साल से काम कर रही हैं। आज भी उनके रोल को खूब पसंद किया जाता है। इसके प्रति एपिसोड के लिए वो 20-30 हजार रुपए फीस लेती हैं। बता दें, रुहानिका ने सलमान खान की फिल्म जय हो और सनी देओल की फिल्म घायल-वन्स अगेन में भी काम किया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ruhaanikad) on


अवनीत कौर
डांस इंडिया डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अवनीत कौर अब तक 13 से भी ज्यादा टीवी सीरियल कर चुकी हैं। अवनीत कौर ने बॉलीवुड फिल्म करीब-करीब सिंगल और मर्दानी में भी काम किया है। 17 साल की अवनीत फिलहाल सीरियल अलादीन- नाम तो सुना होगा में काम कर रही हैं। हर एपिसोड का वो 30 हजार रुपए लेती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasen0408) on


अनुष्का सेन
देवों के देव महादेव और बालवीर जैसे शोज कर चुकीं अनुष्का सेन आज छोटे परदे की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक हैं। 17 साल की अनुष्का को आखिरी बार झांसी की रानी(ऑफ एयर जुलाई 2019) में देखा गया था। इस सीरियल के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 45 हजार रुपए फीस ली थी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर