Ashi Singh New House: Aladdin Naam Toh Suna Hoga की एक्ट्रेस आशी सिंह ने खरीदा नया घर, मां को किया गिफ्ट

TV Child Star Ashi Singh Gift new house To mother: अलादीन नाम तो सुना होगा की एक्ट्रेस आशी सिंह इन दिनों बेहद खुश हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की कमाई से एक नया घर खरीदा है...

Aladdin Naam Toh Suna Hoga actress Ashi Singh Buy new house For her mom
'अलादीन' के स्टार आशी सिंह और सिद्धार्थ निगम। 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह ने अपने सबसे बड़े सपने को पूरा कर लिया है।
  • एक्ट्रेस आशी ने अपनी मेहनत की कमाई से एक नया घर खरीदा है।
  • नया घर लेकर आशी सिंह बेहद खुश हैं।

घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। खासकर मुंबई शहर में घर लेने का चाहत लेकर हर एक्टर आता है। अब टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह ने अपने इस सपने को पूरा कर लिया है। अलादीन नाम तो सुना होगा की एक्ट्रेस आशी सिंह इन दिनों बेहद खुश हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की कमाई से एक नया घर खरीदा है। टीवी चाइल्ड स्टार आशी सिंह ने हाल ही में ये नया घर अपनी मां को गिफ्ट किया है।

23 साल की आशी सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने इस नए घर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान संपत्ति खरीदी है और अभी तक वहां शिफ्ट नहीं हुई हैं।

आशी सिंह ने बताया, 'हां, मैंने एक नया घर खरीदा है और ये मेरी तरफ से मेरी मां के लिए एक गिफ्ट है। जैसे मेरे पास जीवन में जो कुछ भी है या मिलता है वो मेरी मां के लिए है। तो हां ये घर मेरी मां और मेरे ज्वॉइन्ट नाम पर है। मैंने इसे 5 महीने पहले खरीदा था। लॉकडाउन के कारण मैं नए घर में कुछ नहीं कर सकी हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@i_ashisinghh)

आशी ने आगे बताया कि नया घर 'खरीदने' का उत्साह अब खत्म हो गया है। मैं वहां शिफ्ट होने का इंतजार कर रही हूं। मुझे घर खरीदे पांच महीने हो गए हैं और कोविड​​-19 की स्थिति के कारण हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

आपको बता दें, अभिनेत्री आशी सिंह को टीवी सीरियल ये उन दिनों की बात है से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। बाद में आशी अलादीन नाम तो सुना होगा टीवी धारावहिक में नजर आई थीं। इस धारावाहिक में उन्होंने चाइल्ड स्टार अवनीत कौर को रिप्लेस किया था। जिसके बाद उन्हें फैंस का काफी क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा था। हालांकि बाद में उनके द्वारा निभाया गया किरदार अपना लिया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर