TV News 6 July: एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मांगी मदद, छोटी सरदारनी से इन एक्टर्स की हुई छुट्टी

TV News 06 july 2021: आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मदद मांगी है। सीरियल छोटी सरदारनी 20 साल का लीप लेने जा रहा है। जानिए आज की टीवी जगत की बड़ी खबरें...

TV News 6 July 2021
Shagufta Ali 
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल ने दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के वीडियो पर रिएक्ट किया है।
  • शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मदद मांगी है।
  • छोटी सरदारनी से कई एक्टर्स की छुट्टी हो गई है।

मुंबई. रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका पादुकोण ने शहनाज गिल के पॉपुलर डायलॉग  ट्वड्डा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता, कुत्ता पर डांस कर विश किया। इस पर शहनाज गिल ने अपना रिएक्शन दिया है। वहीं,दूसरी तरफ एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मदद मांगी है। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

शहनाज गिल ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वीडियो पर रिएक्ट किया है। शहनाज ने इंस्टा स्टोरी पर  लिखा, 'वाओ बर्थडे रणवीर सिंह का और गिफ्ट हमें मिल गया। वाह, क्या सरप्राइज मिला है। मजा आ गया, हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह।' आपको बता दें कि साल 2019 में शहनाज गिल ने बिग बॉस में ये डायलॉग बोला था जिसे बाद में यशराज मुखाटे ने गाने में तब्दील कर दिया था।

शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मांगी मदद
डायबिटीज और आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मदद मांगी है। शगुफ्ता अली की मदद के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) ने हाथ आगे बढ़ाया था। शगुफ्ता ने कहा कि सिंटा द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद बेहद कम है। उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश की है, लेकिन  पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं करते बल्कि केवल सर्विस देते हैं। 

Shagufta Ali to enter 'Bepannaah' - Times of India

छोटी सरदारनी से एक्टर्स की छुट्टी
टीवी सीरियल छोटी सरदारनी के फैंस को झटका लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शो 20 साल का लीप ले रहा है। ऐसे में 'सहर' केविना  टाक, सरबजीत गिल अविनेश रेखी और अनीता राज की छुट्टी होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में 20 साल लीप इस महीने के अंत तक आ जाएगा। वहीं, शो में विभा छिब्बर और शहजादा धाकी की भी एंट्री होगी। 

Choti Sarrdaarni - Wikipedia

अनबन पर बोलीं मदालसा शर्मा
अनुपमा टीवी सीरियल की सेट पर हो रही अनबन पर मदालसा शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जूम डिजिटल से बातचीत में मदालसा शर्मा ने कहा, 'इसी कारण इन्हें अफवाहें  कहते हैं। आप जानते हैं! मुझे पता नहीं ये बातें कहां से लीक हुई। इसका मुझे कोई क्लू नहीं है। लेकिन, जैसे मैंने कहा कि हम सब एक परिवार की तरह है और हर दिन एक जैसा होता है। कोई भी दिन अलग नहीं होता क्योंकि हम मिलकर रोजाना एक जैसी मेहनत करते हैं।' 

Anupamaa stars Rupali Ganguly, Sudhanshu to resume shoot? Madalsa Sharma reacts - Television News

गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक 
गंदी बात जैसी बोल्ड वेब सीरीज की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को हार्ट अटैक आया है। गहना की हालत गंभीर बने हुए हैं। साथ ही उनके फेफड़ों ने काम करना भी बंद कर दिया है। 

Gandi Baat Actress Gehana Vasisth Latest Photos 05 (613808) - Actress Gehana Vasisth Gallery

गहना को फिलहाल सीपीएम (कार्डियोप्लमोनरी बायपास तकनीक) मशीन पर रखा गया है। इस मशीन के जरिए दिल और फेफड़ों को सपोर्ट मिलता है। गहना वशिष्ठ को पॉर्न वीडियो मामले में कोर्ट ने 19 जून को जमानत दी थी।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर