TV News 5 Sept 2021: Bigg Boss में सिद्धार्थ को याद कर करण जौहर इमोशनल, Anupama रुपाली गांगुली की एनिवर्सरी

5th September TV News Update in Hindi: टीवी इंडस्ट्री से रविवार को कई तरह की न्यूज लगातार चर्चा में रही हैं। एक नजर डालते हैं कुछ ट्रेडिंग टीवी न्यूज पर।

TV Trending Latest News in Hindi 5th September 2021
ट्रेडिंग टीवी न्यूज इन हिंदी 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस ओटीटी के एपिसोड में करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद
  • अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने पति संग मनाई शादी की सालगिरह
  • नीतू कपूर ने बेटी संग द कपिल शर्मा शो में जमकर की मस्ती

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से कई सारी खबरें रविवार को सामने आईं जिनमें से कुछ हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं दिन भर की ऐसी टीवी न्यूज पर जिन पर लोगों को नजर रही या फिर जो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रही हैं।

बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर करण जौहर हुए इमोशनल:

टीवी होस्ट और फिल्म निर्माता करण जौहर बिग बॉस ओटीटी पर संडे का वार एपिसोड में उदास नजर आए और इमोशनल होकर उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया जो ना सिर्फ बिग बॉस 13 के विजेता रह चुके हैं बल्कि करण की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में अहम रोल भी निभा चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voot Select (@vootselect)

करण जौहर ने कहा कि सिद्धार्थ एक बहुत ही हंसमुख इंसान थे और दिल के साफ होने के साथ उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी। उनके इस दुनिया में ना होने की कमी हमेशा खलती रहेगी। बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के पलों की झलक भी इस दौरान दिखाई गई।

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने पति संग मनाई एनिवर्सरी, शेयर किया पोस्ट:

टॉप टीवी शो में शुमार अनुपमा शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली रुपाली गांगुली की आज शादी की वर्षगांठ यानी एनिवर्सरी है। उन्होंने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ एक दिलचस्प तस्वीर भी शेयर की। साथ ही उन्होंने रोमांटिक अंदाज में पति को शादी की सालगिरह की बधाई भी दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rups (@rupaliganguly)

रुलापी ने लिखा, ' 'हम एक-दूसरे के साथ इतने अच्छे से रिश्ता निभाते हैं कि हम क्षणभंगुर के लिए नहीं, सदा के लिए एक दूसरे से प्यार करते हैं। मुझे पता है, न जाने कितने ही उतार-चढ़ाव हमारे जीवन में आए, आप हमारा साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके चलते हम एक-दूसरे के साथ हमेशा के लिए है।'

नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा के साथ कपिल शर्मा शो में जमकर की मस्ती:

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा गेस्ट्स की वजह से चर्चा में बना रहता है। इस बार शो का हिस्सा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बने हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा इस कॉमेडी शो में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

साथ ही साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा अपने परिवार के बारे में कई राज भी खोलती नजर आएंगी। हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अंतिम संस्कार के समय सिद्धार्थ के पैर सहलाकर कह रही थीं शहनाज- 'मम्मी जी, मेरा बच्चा'

कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद बुरा हाल था। एबीपी न्यूज से बातचीत में राहुल महाजन ने इस पर बात करते हुए कहा, 'जब शहनाज गिल आई तो वो जोर से चीखी- मम्मीजी, मेरा बच्चा, मम्मीजी, मेरा बच्चा। शहनाज सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर के पैर को रगड़ रही थीं कि शायद वह वापस आ जाए। उसे एहसास भी नहीं था कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। शहनाज बुरी तरह सदमे में थीं और कुछ भी मानने को तैयार नहीं थीं।' राहुल ने कहा उनकी हालत देखकर मैं अंतिम संस्कार में कांप रहा था।

जुबिन नौटियाल ने कौन बनेगा करोड़पति की हिमानी बुंदेला को दिया सरप्राइज:

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में नजर आईं हिमानी बुंदेला को हाल ही में एक सरप्राइज मिला। उन्हें अपने आइडल सिंगर जुबिन नौटियाल से मिलने का मौका मिल गया। हिमानी बुंदेला अपने आइडल से मिलने के बाद खुशी से फूली नहीं समां रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें जुबिन को हिमानी के घर पर अचानक मिलने के लिए आते हुए देखा जा सकता है।

जुबिन हिमानी से मिलने उनके होम टाउन आगरा पहुंच गए और केबीसी में नजर आ चुकीं हिमानी से कहा गया कि कोई उनका इंटरव्यू लेने आ रहा है, लेकिन जब जुबिन ने उनसे बातचीत शुरू की तो उन्होंने पहचान लिया कि वह असल में कौन है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर