नेहा भसीन की पर्पल ब्रालेट ड्रेस पर अटकी लोगों की निगाहें, जानें किसके साथ डिनर डेट पर हुईं स्पाॅट

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 22, 2021 | 21:50 IST

Neha Bhasin Revealing Purple Bralette Dress: हाल ही में नेहा भसीन को पर्पल रंग के लेदर ब्लैक ड्रेस में स्पाॅट किया गया जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगीं। नेहा भसीन की यह ड्रेस देखकर लोग उन्हें उर्फी जावेद से कंपेयर कर रहे हैं। 

neha bhasin get trolled for wearing revealing purple bralette dress at dinner date with rajiv adatia, neha bhasin get trolled for her revealing dress
नेहा भसीन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • डिनर डेट के लिए नेहा भसीन ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस।
  • राजीव अडतिया के साथ पर्पल ब्रालेट ड्रेस में आईं नजर। 
  • सोशल मीडिया पर ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं नेहा भसीन।

Neha Bhasin Get Trolled For Her Revealing Purple Leather Bralette Dress: बिग बॉस फेम नेहा भसीन और राजीव अडतिया एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, इन दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया लेकिन सबसे ज्यादा नेहा भसीन के आउटफिट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। नेहा भसीन को इस डिनर डेट के दौरान पर्पल रंग के रिवीलिंग लेदर ब्रालेट ड्रेस में देखा गया। इस ड्रेस की वजह से नेहा भसीन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। नेहा ने अपने डीप नेक टॉप को गहरे शेड के लेदर स्कर्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपना यह लुक बहुत स्टाइलिश रखने की कोशिश की लेकिन लोगों को उनका फैशन पसंद नहीं आया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें अब नफरत झेलनी पड़ रही है। 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नेहा भसीन 

नेहा भसीन बिग बॉस 15 फेम राजीव अडतिया के साथ मुंबई में डिनर डेट पर जा रही थीं। इस डिनर डेट के दौरान नेहा भसीन को बेहद स्टाइलिश और रिवीलिंग ड्रेस में स्पाॅट किया गया। नेहा भसीन इस ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लेकिन, उनके डीप नेक टॉप ने सबकी नजरें अपनी ओर आकर्षित कर लीं। इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर नेहा भसीन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस को लेकर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नेहा भसीन को कहा उर्फी जावेद की बहन

सोशल मीडिया पर नेहा भसीन की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस रिवीलिंग ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर नेहा भसीन को लोगों की खरी-खोटी सुनने को मिली। लोग सोशल मीडिया पर नेहा भसीन की क्लास लगा रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स नेहा भसीन को ऊर्फी जावेद के संग कंपेयर करते हुए उन्हें उनकी बहन कह रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो नेहा भसीन को ऊर्फी जावेद की कॉपी तक कह दिया।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर