Top TV News: 5 साल बाद टीवी पर हो रही है मृणाल जैन की वापसी तो ऊर्फी जावेद की इन‌ तस्वीरों से मचा बवाल 

TV News Today in Hindi, 04 August 2022: आज करण मेहरा, निशा रावल, ऊर्फी जावेद, राज अनादकट और शिवांगी जोशी समेत कई पॉपुलर टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। यहां देखें आज की बड़ी टीवी खबरें।

TV News Today in Hindi, 04 August 2022, Trending TV News Today In Hindi
Trending TV News 04 August 2022  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 5 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं मृणाल जैन।
  • शिवांगी जोशी ने बताया भविष्य में बनना चाहती हैं 12 बच्चों की मां।
  • उर्फी जावेद की तस्वीरों से मच गया सोशल मीडिया पर बवाल।

TV News Today in Hindi, 04 August 2022: हमेशा की तरह आज भी कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। रोजाना टीवी इंडस्ट्री में कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है जिसकी वजह से टीवी स्टार लाइमलाइट में आ जाते हैं और वह‌ लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज भी छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे दिनभर सुर्खियों में रहे। एक तरफ जहां छोटे पर्दे पर जाने-माने टीवी एक्टर मृणाल जैन वापसी कर रहे हैं तो वहीं शिवांगी जोशी ने अपने भविष्य को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसकी वजह से वह लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं। 

Also Read: मलाइका अरोड़ा और उर्फी जावेद पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप, हो सकती है FIR!

टीवी पर वापसी कर रहे हैं मृणाल जैन

छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता मृणाल जैन को आखिरी बार टीवी शो नागार्जुन एक योद्धा में देखा गया था। अब वह जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। टीवी अभिनेता को राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा जाएगा। ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, इस टीवी शो में उनका किरदार अहम होने वाला है। 

क्या है शिवांगी जोशी का फ्यूचर प्लान?

शीतल जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी बहन शिवांगी जोशी का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शिवांगी जोशी को अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। जब उनसे पूछा गया कि वह भविष्य में कितने बच्चे चाहती हैं तब शिवांगी ने जवाब दिया 12। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पहले क्रश ऋतिक रोशन थे।

क्या नच बलिए 10 को कर दिया गया है पोस्टपोन? 

फैंस को छोटे पर्दे के पॉपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 का बेसब्री से इंतजार है। एक तरफ जहां फैंस इस टीवी शो का इंतजार कर रहे हैं वहीं अब यह खबर आ रही है कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। खबर के अनुसार, यह टीवी शो अब अगले साल जनवरी या फरवरी के महीने में ऑन एयर होगा। फिलहाल शो के मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Also Read: करीना कपूर खान ने बताया कैसा है सारा अली खान के साथ उनका रिश्ता, साझा किया कभी खुशी कभी गम का यह किस्सा 

ऊर्फी जावेद की तस्वीरों ने मचाया तहलका 

टीवी अदाकारा ऊर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऊर्फी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें टीवी एक्ट्रेस को ब्रालेस देखा जा रहा है। अदाकारा हेयर एक्सटेंशंस की मदद से अपने‌ ब्रेस्ट्स छुपाती हुई नजर आईं।‌ इन तस्वीरों की वजह से वह एक बार फिर ट्रोल हो गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Uorfi (@urf7i)

करण मेहरा ने निशा राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान करण जौहर ने अपनी पत्नी निशा रावल के खिलाफ कई आरोप लगाए। उन्होंने यह कहा कि निशा का अफेयर रोहित साटिया से चल रहा है जो लखनऊ का रहने वाला है और उसकी एक पत्नी और सात साल की बच्ची है। उन्होंने यह बताया कि रोहित निशा का मुंह बोला भाई है जिसे निशा राखी बांधती थीं। इसके साथ करण ने यह भी कहा कि वह अब अपने बेटे के लिए लड़ेंगे और उसकी कस्टडी लेकर रहेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर