TV Weekly News: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू, अनुपमा-अनुज कपाड़िया का आएगा गाना, जानिए इस हफ्ते टीवी की खबरें

TV News Weekly 5 Dec 2021: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी से लेकर अंकिता लोखंडे और विक्की की शादी की रस्मों तक, जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें...

TV News Weekly Round Up 5 December 2021
TV News Weekly Round Up 5 December 2021  
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू हो गई है।
  • अनुपमा और अनुज कपाड़िया का आएगा एक नया म्यूजिक वीडियो।

मुंबई. टीवी जगत में वेडिंग सीजन की धूम है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू हो गई है। इसके अलावा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानिए टीवी की इस हफ्ते की बड़ी खबरें। 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की प्री वेडिंग रस्में शुरू हो गए हैं। दोनों की प्रीवेडिंग की रस्में मराठी अंदाज में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों की फोटोज शेयर की है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मी आमच्यवर प्रेम करतो" लेकिन "पिक्चर तो अच्छी है।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग #AnViKiKahani का इस्तेमाल किया। 

ankita

शादी के बंधन में बंधे ऐश्वर्या और नील भट्ट
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा उज्जैन में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की रस्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। यही नहीं शादी के बाद कपल ने फर्स्ट वेडिंग नाइट की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटोज में न्यूली वेड कपल को बेडरुम में एक साथ पोज देते देखा जा सकता है।

Aishwarya Sharma Neil Bhatt first night after wedding

शादी के बंधन में बंधेंगी सायंतनी घोष 
नागिन सीरियल की एक्ट्रेस सायंतनी घोष अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ पांच दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। सायंतनी घोष ने सगाई के मौके पर रेड कलर की साड़ी को गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी भी पहनी थी। फोटो में दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आ रहे हैं।

जैस्मिन भसीन ने खरीदा नया घर 
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन ने नया घर खरीद लिया है। 31 साल की एक्ट्रेस ने एक लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीदा है। अली गोनी और जैस्मिन भसीन के बॉयफ्रेंड अली गोनी ने सोशल मीडिया पर इस नए अपार्टमेंट से एक फोटो शेयर की है।  अली ने लिखा, 'मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपके नए घर के लिए बहुत बधाई हो मेरी जान, मुझे पता है कि आपने इसके लिए कितनी मेहनत की है।'

Aly Goni and jasmin bhasin, jasmin bhasin new house

अनुज और अनुपमा का आएगा म्यूजिक वीडियो
अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी शो में आगे बढ़ने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  मेकर्स इन दोनों की जोड़ी पर एक ओरिजिनल साउंड ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अनुज और अनुपमा का एक म्यूजिक वीडियो भी आएगा, जिसमें वह बॉलीवुड के क्लासिक गाने को रिक्रिएट करेंगे। अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने हाल ही में उदित नारायण और बप्पी लहरी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर