TV News: इमली में हो रही मनस्वी वशिष्ठ की नई एंट्री, भगवत गीता लिए दिखीं उर्फी जावेद हुईं ट्रोल, जानें टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें

TV News 10 Jan 2022 trending of the day| मोहित मलिक के 9 महीने के बेटे को हुआ कोरोना तो किश्वर मर्चेंट के चार महीने के बेटे को भी हुआ कोविड। जानें जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें

TV Newsmakers 10 Jan 2022 Trending Tv News Manasvi Vashist Entry in Star Plus Imlie To Urfi Javed Trolled
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • दिव्या अग्रवाल के सपोर्ट में आए वरुण सूद
  • मोहित मलिक के 9 महीने के बेटे को हुआ कोरोना
  • जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें

टीवी सीरियल इमली में एक बड़े रिप्लेसमेंट के लिए तैयार है। गश्मीर महाजनी जो शो में आदित्य कुमार त्रिपाठी की भूमिका निभाते हैं अब जल्द ही इस शो को अलविदा कह देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब प्लेटफॉर्म पर ऑफर के साथ आने के कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। आदित्य की भूमिका के लिए अब तक कई अभिनेताओं पर विचार किया जा चुका है। अब सुनने में आ रहा है कि इश्क में मरजावां में मुख्य निगेटिव भूमिका निभाने वाले मनस्वी वशिष्ठ को इस रोल के लिए फाइनल किया गया है। विश्वसनीय सोर्स के अनुसार चैनल और निर्माता मनस्वी को आदित्य की भूमिका निभाने के लिए साइन करने के इच्छुक हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी कागजों पर नहीं डाला गया है।

फुल कपड़े पहन जब भगवत गीता लिए दिखीं उर्फी जावेद
अब एक बार फिर से उर्फी जावेद चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक से एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इस दौरान उर्फी जावेद ने जो कैजुअल टी-शर्ट पहनी थी, उस पर एक मनोरंजक बयान लिखा था। उसमें लिखा था, 'जावेद अख्तर की पोती नहीं हूं।' इतना ही नहीं इसी के साथ उर्फी जावेद के इस वीडियो में एक और ऐसी चीज नजर आई, जिसने सबको चौंका दिया। वह थी उर्फी अपने हाथ में किता - भगवत गीता। इस लुक की वजह से एकबार फिर उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई हैं। यूजर्स शॉक्ड हैं कि उन्होंने फुल कपड़े पहने हैं। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं- 'खुशी इस बात की हुई आज बॉडी कवर है। हाथ में भगवत गीता आते ही बदल गई।' उर्फी जावेद को गीता सही तरह से ना पकड़ने के लिए भी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कुछ उन्हें कह रहे हैं कि ये बुक फोटो खिंचवाने के लिए नहीं है पढ़ने के लिए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani)

मोहित मलिक के 9 महीने के बेटे को हुआ कोरोना
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि सेलेब्स के न्यूबॉर्न बेबी भी अब कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में मोहित मलिक और अदिति के बेटे एकबीर को कोरोना होने की जानकारी मिली है। जी हां, टीवी कपल मोहित मलिक और अदिति मलिक के 9 महीने के बेटे एकबीर को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। इस खबर को शेयर करते हुए अदिति ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। जिसके जरिए अदिति ने यह बताया है कि उन्होंने कैसे पता लगाया कि आखिर उनके बेटे को कोरोना हुआ है। हालांकि अब मलिक फैमिली में सब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@additemalik)

किश्वर मर्चेंट के चार महीने के बेटे को हुआ कोरोना
टीवी अदाकारा किश्वर मर्चेंट के चार महीने का बेटा भी अब इस वायरस की चपेट में आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर साझा की है कि उनके चार महीने का बेटा कोरोना पॉजिटिव है। टीवी अदाकारा किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह बताया की उनके चार महीने का बेटा निरवैर अब कोरोना पॉजिटिव हो गया है। एक्ट्रेस ने अपना यह पोस्ट अपने पति सूयश को समर्पित करते हुए कहा कि इस मुश्किल हालात में उनके पति सूयश ने उनका बहुत साथ निभाया। यह पोस्ट किश्वर ने अपने और सूयश के डेटिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे समझदारी के साथ उनके पति ने इन हालात को संभाला और वह कैसे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बने। 

दिव्या अग्रवाल के सपोर्ट में आए वरुण सूद
बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल को हाल ही में बिग बॉस-15 में देखा गया था। जहां सलमान खान के सामने दिव्या ने शमिता शेट्टी पर अपना निशाना साधा। इसके पटलवार में शमिता शेट्टी और नेहा भसीन ने दिव्या के साथ काफी बहस की। इस दौरान सलमान खान ने भी दिव्या को खूब ट्रोल किया, जब उन्हें पता चला कि दिव्या का बॉयफ्रेंड वरुण सूद है तो उन्होंने उनको सैलूट भी किया। अब वरुण अपनी गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा- 'दिव्या को BB15 में आकर उन लोगों से मुकाबला क्यों करना चाहिए जिन्हें वह पहले ही हरा चुकी है?  बीबी ओटीटी के तुरंत बाद दिव्या की वेब सीरीज शुरू हो गई थी। मेकर्स ने दिव्या को फोन करते हुए कहा था कि वह पहले ही एक बार जीत चुकी हैं और वे उसे ऐसे लोगों के साथ नहीं भेजना चाहते जिनके साथ वह पहले ही एक लड़ाई जीत चुकी हैं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर