TV Newsmakers 2 Jan: उर्फी जावेद का छाया देसी लुक तो वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची 'अनुपमा', जानें दिनभर की बड़ी खबरें

TV Newsmakers trending News 2 January 2022: संकेत गावकर हुए इंडियाज बेस्ट डांसर-2 से बाहर तो देसी अवतार में नजर आईं उर्फी जावेद। जानें टीवी की दिनभर की आज की बड़ी खबरें...

TV Newsmakers 2 January 2022 trending Tv news  Anupamaa rupali ganguly visit vaishno devi And urfi javed desi look video viral
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • उर्फी जावेद का छाया देसी लुक
  • संकेत गावकर हुए इंडियाज बेस्ट डांसर से बाहर!
  • टीवी इंडस्ट्री की जानें ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस-15 में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि अब शो में एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है! जी हां, एक बड़ा खुलासा हुआ है कि अपकमिंग एपिसोड में टीवी इंडस्ट्री की चार लोकप्रिय हस्तियां बिग बॉस में एंट्री लेने वाली हैं। जो कि घरवालों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस-15 के होस्ट सलमान खान ने बताया है कि इसे सीजन का सबसे बड़ा मोड़ बताया जा रहा है और इससे निश्चित रूप से मौजूदा कंटेस्टेंट्स के जीवन और खेल में बड़ी परेशानियां आने वाली हैं। क्योंकि अब बिग बॉस-15 में सुरभि चंदना, विशाल सिंह, मुनमुन दत्ता और आकांक्षा पुरी एंट्री लेने वाले हैं।

वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची 'अनुपमा'
मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली जहां शो में अपने किरदार के चलते दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं तो वहीं उन्होंने नए साल के मौके पर कुछ ऐसा किया है कि एक बार फिर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल नए साल के मौके पर रुपाली गांगुली माता के दर्शन करने वैष्णो देवी पहुंचीं। रुपाली ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वो मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो नंगे पांव नजर आईं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रुपाली ने लिखा, 'ये साल हमें बहुत कुछ दे। साल 2022 में अपने साथ केवल अच्छाई, करुणा और दया को लेकर आगे बढ़ें। ईश्वर का आशीर्वाद हमें स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की ओर लेकर जाए। जय माता दी। जय महाकाल।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rupaliganguly)

देसी अवतार में नजर आईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के लिए पाॅपुलर हैं। आए दिन वह अपने बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब अपने बोल्ड अवतार की वजह से उर्फी जावेद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई थीं। अब 
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने हर एक सोशल मीडिया यूजर का दिल जीत लिया है। उर्फी जावेद का यह वीडियो देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में देखा गया कि उर्फी जावेद नए साल का स्वागत बोल्ड लुक में नहीं बल्कि देसी अवतार में कर रही हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए उर्फी जावेद ने सिंपल और बहुत प्यारा पंजाबी सूट पहना था जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। उर्फी जावेद को ट्रेडिशनल कपड़ों में देखकर फैंस हैरान हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instantbollywood)

द बिग पिक्चर पर गोविंदा को देख इमोशनल हुए रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह अपने गेम शो, द बिग पिक्चर में अपने आइडल गोविंदा की मेजबानी करते हुए भावुक हो गए। कलर्स के जरिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रणवीर सिंह, गोविंदा से मिलने पर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में गोविंदा ने उन्हें शांत करने की कोशिश करते दिखे। दर्शकों से गोविंदा का परिचय कराते हुए रणवीर ने उन्हें अपना भगवान बताया। रणवीर वीडियो में कहते दिखे- 'इस धन्य दिन पर, मेरे भगवान खुद हमसे मिलने आ रहे हैं। एक और एकमात्र, हीरो नंबर वन- गोविंदा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

संकेत गावकर हुए इंडियाज बेस्ट डांसर से बाहर!
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में सेमि फिनाले राउंड में परफॉर्म किए बिना ही संकेत गावकर शो से बाहर हो गए हैं। कर्नाटक के डांसर संकेत गावकर अब शो का हिस्सा नहीं हैं। उनके पिता कैंसर से जंग लड़ रहे थे और पैसों के लिए संकेत इस शो में शामिल हुए थे। लेकिन अब उनके पिता का निधन हो गया। संकेत ने अपने पिता की मौत के बाद शो छोड़ दिया है। इसी के साथ संकेत गावकर इंडियाज बेस्ट डांसर के रेस टू फिनाले में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि, संकेत ने खुद अब तक अपने शो के क्विट करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि पिता के निधन की वजह से ही संकेत ने शो क्विट किया होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर