मृणाल ठाकुर टीवी एक्टर को कर रहीं डेट?, Dance Plus 6 से Khatron Ke Khiladi 11 तक, जानें TV की आज की बड़ी खबरें

TV trending news TV newsmakers 1 august 2021: डांस टीचर के साथ शानदार डांस करती दिखीं तारक मेहता की सोनू तो डांस प्लस की 8वें सीजन से वापसी। जानें टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

जानें TV की आज की बड़ी खबरें| 1 अगस्त की टीवी की खबरें| TV Newsmakers Khatron ke khiladi 11| TV Newsmakers taarak mehta ka ooltah chashmah palak sidhwani dance| Dance Plus 6| TV News|
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • निक्की तंबोली-वरुण सूद ने किया सिजलिंग डांस
  • शानदार डांस करती दिखीं तारक मेहता की सोनू
  • जानें टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी शुरू हो चुका है। दर्शकों द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को खूब पसंद किया जा रहा है। लॉन्च के बाद से ही खतरों के खिलाड़ी-11 ऑडियंस का पसंदीदा बन चुका है। डेयर वर्सेज डेविल थीम लेकर आया रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में एक से बढ़कर एक कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। अब खतरों के खिलाड़ी के एपिसोड में आग लगने वाली है। क्योंकि निक्की तंबोली और वरुण सूद एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वरुण सूद और निक्की तंबोली एक टास्क के दौरान रोमांस करते दिख रहे हैं। वरुण सूद और निक्की तंबोली की इस वीडियो में केमेस्ट्री कफी शानदार नजर आ रही है। दोनों जहां पानी में सिजलिंग डांस कर रहे हैं वहीं बैकग्राउंड में टिप टिप बरसा पानी गाना चल रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

अरिजीत तनेजा को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर?
टेलीविजन अभिनेता अरिजीत तनेजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। अरिजीत तनेजा ने मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। हालांकि उनके पोस्ट ने दोनों के रिश्ते की स्थिति का खुलासा किया है जो कि सिर्फ दोस्ती से ज्यादा लगती है। पिछले काफी समय से मीडिया में इस बात की जोरदार चर्चा है कि सुपर 30 फेम मृणाल, अरिजीत को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी मीडिया में अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। अरिजीत तनेजा और मृणाल ठाकुर अपने टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने शो को हिट बना दिया था। हालांकि, शो से अलग हो जाने के बाद मृणाल और अरिजीत को एक साथ नहीं देखा गया, लेकिन वे संपर्क में रहे। 2017 में, अरिजीत तनेजा और मृणाल ठाकुर एक इंडोनेशियाई शो नादिन का हिस्सा बने थे।

डांस प्लस की 8वें सीजन से वापसी
डांस रियलिटी शो डांस प्लस अपने छठे सीजन के साथ वापस आ रहा है। कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से तस्वीरें शेयर की की हैं। इस रियलिटी शो की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और तस्वीरों ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। पुनीत पाठक और सलमान यूसुफ खान शो को जज करने में शक्ति के साथ शामिल होंगे। शक्ति मोहन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है। हम भारत भर में अविश्वसनीय प्रतिभा के साथ डांस प्लास की इस अद्भुत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohanshakti)

डांस टीचर के साथ शानदार डांस करती दिखीं पलक सिधवानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पलक सिधवानी क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में वह अपनी डांस टीचर के साथ ऐक्ट्रेस वहीदा रहमान के गाने 'पिया तो से' पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। पलक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियोज और फोटोज फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@palaksindhwani)

जान कुमार सानू का छलका दर्द
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने अपने पिता कुमार सानू के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की है। जान कुमार सानू ने कहा कि अपने पिता के कारण उन्हें नौकरी में रिजेक्ट कर दिया गया था। जान कुमार सानू ने बताया कि मैं कहूंगा कि मैंने कुमार सानू का बेटा होने के कारण किसी भी नॉर्मल व्यक्ति से दोगुना संघर्ष किया है। लोगों को लगता है कि मैं चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुआ, मेरे लिए सब आसाना है। ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्हें लगता है कि मेरे पास बहुत ज्यादा काम है। इस कारण किसी दूसरे को मौका देना चाहिए। मेरी कोई भी बात नहीं सुनी गई। मेरा गाना सुनने से पहले ही मुझे ठुकरा दिया गया था। मैं आज भी खुद को साबित करने के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरे पिता कभी मेरी लाइफ का हिस्सा नहीं रहे। जब मेरी मां प्रेग्नेंटी थीं तो माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। प्रोफेशनल लाइफ में भी पिता ने मेरी मदद नहीं की थी।

ICU से बाहर आए शोएब इब्राहिम के पिता
ससुराल सिमर का के एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के फैन्स के लिए राहत की खबर है। शोएब इब्राहिम ने अपने बीमार पिता का हेल्थ अपडेट फैन्स के साथ शेयर किया है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें चाय से भरा कप दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- पापा अब आईसीयू से बाहर हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर