21 January Top 5 TV News: पति मुफ्ती अनस को सना खान ने दिया तोहफा, TRP लिस्ट में अनुपमा की धूम

TV Top 5 news of the Day: टीवी जगत से आज की वो 5 बड़ी खबरें जिन्होंने टीवी जगत में खूब सुर्खियां बटोरीं। आज के टीवी न्यूजमेकर्स पर एक नजर।

TV Top 5 news of the day 21 January 2021
TV Top 5 news of the day 21 January 2021 
मुख्य बातें
  • अनुपमा सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है बरकरार, कुमकुम भाग्य हुआ बाहर
  • शादी के दो महीने बाद सना सईद ने पति मुफ्ती अनस को दिया तोहफा
  • बिग बॉस में लौटा राखी सावंत का मजेदार मजाकिया अंदाज, लड़ाईयां जारी

टीवी की दुनिया और सेलेब्स को लेकर रोज नई नई खबरें लगातार सामने आती रहती हैं और आज भी कुछ ऐसी ही अहम खबरें सामने आई हैं। 21 जनवरी को टीवी की दुनिया में आज क्या-क्या बड़ा हुआ, यहां हम आपको बताने जा रहे हैं। आज की वो 5 बड़ी खबरें जिन्होंने टीवी जगत में खूब चर्चा बटोरी। एक नजर आज के ऐसे ही टीवी न्यूजमेकर्स पर...

टीआरपी लिस्ट में अनुपमा का जलवा, तारक मेहता शो भी टॉप 5 में शामिल:
BARC इंडिया की ओर से जारी की गई 54 वें हफ्ते की टीआरपी (TRP) रेटिंग लिस्ट में आइकोनिक सीरियल कुमकुम भाग्य पहली बार टॉप 5 के लिस्ट से बाहर हो गया है है। यह धारावाहिक है हमेशा टॉप में रहता था। कुंडली भाग्य एक और पायदान नीचे गिर गया है, वहीं सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने फिर एक बार टॉप 5 में एंट्री ले ली है। अनुपमा ने लगातार पहले स्थान पर जगह बनाकर रखी है।

27 जनवरी से आएगा नया टीवी सीरियल:
छोटे परदे पर दर्शकों के लिए जल्द ही एक नया टीवी शो शुरू होने जा रहा है। इसके प्रोमो रिलीज हो चुके हैं और सीरियल भी 27 जनवरी 2021 से ऑन एयर हो रहा है। हम बात कर रहे हैं टीवी शो तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी की। नए साल 2021 की शुरुआत के साथ तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी टेलीविजन पर आ रहा है इसका निर्माण प्रतीक शर्मा के प्रोडक्शन हाउस एलएसडी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

सना खान ने शादी के 2 महीने बाद पति को दिया तोहफा:
मनोरंजन जगत की दुनिया छोड़कर अचानक शादी करने वाली सना खान बीते कुछ समय से पति मुफ्ती अनस से शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पूर्व एक्ट्रेस ने अपने हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और अब खबर है कि उन्होंने शादी के दो महीने बाद पति को एक गिफ्ट में स्मार्टफोन दिया है।

बिग बॉस में लौटा राखी सावंत का मनोरंजन अवतार:
राखी सावंत अपने नटखट स्वभाव के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं और इन दिनों बिग बॉस रियलिटी शो का हिस्सा रहते हुए सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी नटखट हरकतों का एक वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है जिसमें वह सबको हंसी से लोट पोट कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके अलावा झगड़ों का दौर भी बिग बॉस में जारी है। हाल ही में निक्की तंबोली और देवोलीना भट्टाचार्जी की लड़ाई की बात सामने आई थी और वहीं जैस्मीन के जाते ही अली गोनी और अभिनव शुक्ला के झगड़े भी शुरू हो चुके हैं।

सुशांत के जन्मदिन पर एकता कपूर को आई मानव की याद:
मौत के बाद दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पहला जन्मदिन 21 जनवरी 2020 को है। इस मौके पर फैंस को तो प्रतिभाशाली अभिनेता की याद आई ही, साथ ही अंकिता लोखंडे और अन्य कुछ हस्तियों ने भी पोस्ट शेयर किए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor)

टीवी निर्माता एकता कपूर ने मानव के किरदार के रूप में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से कुछ क्लिप शेयर की और मानव के रूप में सुशांत को याद किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर