Indian Idol 12 के कंटेस्टेंट और Paridhi Sharma की बिगड़ी तबीयत, लॉकडाउन में बाइक से घर पहुंचा टीवी एक्टर

18 April Top TV News in Hindi: 18 अप्रैल, यानी रविवार को टीवी जगत के सेलेब्स और उनके शोज से जुड़ी कई खबरें आई हैं। एक नजर टेलीविजन जगत की चर्चित खबरों पर।

TV News Newsmakers paridhi sharma Indian idol 12
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • राहुल वैद्य और दिशा परमार का गाना रिलीज।
  • 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट की बिगड़ी तबीयत।
  • एक नजर टेलीविजन जगत की चर्चित खबरों पर।

राहुल वैद्य और दिशा परमार का गाना रिलीज
बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार इन दिनों सबसे चर्चित कपल्स में से हैं। राहुल और दिशा का नया वेडिंग सॉन्ग 'मधाणया' रिलीज हो गया है। इस गाने में दिशा और राहुल की शादी देखने को मिल रही है। दोनों की शानदार कैमिस्ट्री से सजे इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचानी शुरू कर दी है। दिशा परमार और राहुल वैद्य स्टारर इस गाने को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। इस गाने से कई तस्वीरें सामने आई थीं तो लोगों को लगा कि इन दोनों ने शादी कर ली है। वहीं अब जाकर फाइनल 'मधाणया' गाना रिलीज हो गया है। इस गाने दुल्हन के रूप में सजी दिशा और दूल्हा बने राहुल एकसाथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट की बिगड़ी तबीयत
टीवी शो 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट सवाई भाट की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रिपोर्ट में मुताबिक सवाई भाट तबीयत खराब होने की वजह से बाबा रामदेव के साथ शूटिंग भी नहीं कर पाए। मेकर्स ने उनकी जांच कराकर आराम देने का फैसला लिया है। सवाई भाट की तबीयत किस वजह के चलते खराब हुई, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि सवाई को कोरोना ने अपनी चपेट में नहीं लिया है। सवाई भाट रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगे।

टीवी एक्टर ने बाइक से तय किया मुंबई से दिल्ली का सफर
महाराष्ट्र में कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार ने पूरे राज्य पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ऐसे में लोगों ने महाराष्ट्र से अपने घर की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में टीवी एक्टर मनीष वर्मा ने अपनी बाइक से मुंबई से लेकर दिल्ली तक का सफर तय किया। इसके बारे में मनीष वर्मा ने बताया, 'मैंने 1370 किलोमीटर की दूरी तय की और मुझे दिल्ली पहुंचने में 30 घंटे लगे। सुबह 8 बजे से रात के 9 बजे तक, मैं लगातार गाड़ी चलाता था और उसके बाद मैं आराम करने के लिए रुकता था। मैंने इन दो दिनों में दो पड़ाव लिए, पहला दिन गुजरात और राजस्थान सीमा पर और दूसरा दिन किशनगढ़ में...। मुझे गांवों और जंगलों में ड्राइविंग के दौरान भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि वहां कोई रोशनी नहीं थी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manishdverma)

अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा पर साधा निशाना
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रहे टीवी एक्टर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप कई महीनों से चर्चा में है। अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा पर बेवफाई और धोखा देने का आरोप लगाए थे। वहीं अभिनेता करण ने भी हाल ही में चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई बदतमीजी पसंद नहीं करेंगे क्योंकि वो रिश्ते का सम्मान करते हैं। वो अभी तक सिंगल हैं और लाइफ में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जैसा कि अनुषा अब जेसन शाह को डेट कर रही हैं। अब अनुषा दांडेकर ने एक नया पोस्ट किया है जिसे करण कुंद्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने लिखा, 'भले ही मुझमें ज्यादा खूबियां ना हो लेकिन मैं रिश्तों को लेकर हमेशा ईमानदार रहती हूं।  कुछ लोग आपकी सच्चाई पर फिदा होते हैं। ये वही लोग होते हैं जो झूठ बोलते हैं। सच बोलना शुरू कर दो। कुछ लोगों को केवल अपने झूठ पर ही यकीन होता है। ये बहुत गलत बात है। इन लोगों के दिमाग में झूठी कहानियां पनपती रहती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vjanusha)

परिधि शर्मा को हुआ कोरोना
परिधि शर्मा को आखिरी बार टीवी शो पटियाला बेब्स में देखा गया था। शो में उन्होंने बबिता का किरदार निभाया था। अब परिधि शर्मा के फैन्स के लिए बुरी खबर है। उनको हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। परिधि शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इस बारे में जानकारी दी है। अभिनेत्री ने उन लोगों से भी अनुरोध किया जो उनके संपर्क में आए थे वो भी कोरोना वायरस का टेस्ट करा लें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर