TV Couples: टीवी शोज में काम करते-करते दिल दे बैठे ये 14 फेमस सितारे, फिर रियल लाइफ में की चट मंगनी पट शादी

TV couples Who Married In real life: जानें ऐसे 7 टीवी कपल्स के बारे में, जिनकी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ये हैं टीवी के पसंदीदा कपल...

7 TV couples Who Married After Worked Together in Serial Include sargun mehta Sanaya Irani To debina bonnerjee
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • टीवी की कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
  • शो में साथ काम करने के बाद कईयों ने तो रियल लाइफ में भी शादी कर ली है।
  • जानें ऐसे 7 टीवी कपल्स के बारे में, जो रियल में हैं पति-पत्नी।

कई टेलीविजन सितारों की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड सेलेब्स को भी मात देती है। इन्हीं में ऐसी कई टीवी की ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इतना ही नहीं शो में साथ काम करने के बाद कईयों ने तो रियल लाइफ में भी शादी कर ली है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 7 टीवी कपल्स के बारे में जिनकी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिलता आया है। आइए नजर डालें उन पसंदीदा टीवी जोड़ियों पर....

1. दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
दिव्यांका-विवेक को टेलीविजन इंडस्ट्री का शायद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कपल कहना गलत नहीं होगा। दोनों को प्यार से फैन्स दिवेक बुलाते हैं। ये हैं मोहब्बतें टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया को-स्टार रहे हैं। दोनों ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा नच बलिए के सेट पर किया था। दोनों ने 2016 में शादी कर ली। 

2. देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टेलीविजन की सबसे पसंदीदा और हॉट कपल में से एक हैं। कपल अपनी लड़ाई को लेकर खूब चर्चा में रहा था। जब फिल्म वजह तुम हो में सना खान के साथ गुरमीत चौधरी ने इंटीमेट सीन्स दिए थे। हालांकि दोनों खुशहाल शादीशुदा कपल में गिने जाते हैं। रामायण सीरियल से दोनों को घर-घर में पहचान मिली। इसमें देबिना ने सीता और गुरमीत चौधरी राम की भूमिका निभाई थी। आपको बता दें देबिना अपने पति गुरमीत से उम्र में 4 साल बड़ी हैं। 

3. आम्रपाली गुप्ता और यश सिन्हा
आम्रपाली गुप्ता ने अपने को-स्टार यश सिन्हा से 28 नवंबर, 2012 में शादी की। दोनों ने टीवी शो तीन बहुरानियां में एकसाथ काम किया था। कपल का एक बेटा कबीर है। अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर आम्रपाली गुप्ता बताती हैं, 'मुझे लगता है कि वैल्यू और विश्वास किसी भी रिश्ते की महत्वपूर्ण विशेषता है। मैं और यश एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। कबीर हमारे जीवन की सबसे अच्छी चीज है और हमारे रिश्ते को और अधिक सुंदर बनाता है।'

4. अनिरुद्ध दवे और शुभी
अनिरुद्ध दवे और शुभी आहूजा ने लोकप्रिय शो यारों का टशन में एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। हालांकि सीरियल बंधन के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और फिर कपल ने शादी कर ली। अनिरुद्ध दवे ने साल 2015 में एक्ट्रेस शुभी से शादी की थी। कपल की शादी जयपुर में हुई थी तब अनिरुद्ध दवे ने 32 किलो की शेरवानी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

5. सान्या ईरानी और मोहित सहगल
छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक सनाया ईरानी और मोहित सहगल की मुलाकात टीवी शो मिले जब हम तुम के सेट पर हुई। इस दौरान ऑनस्क्रीन लवर बने सनाया और मोहित को एक-दूसरे से प्यार हो गया। बाद में दोनों ने साथ में नच बलिए जैसे शोज में भी काम किया है।

6. किश्‍वर मर्चेंट और सुयश राय
सुकिश के नाम से मशहूर किश्‍वर मर्चेंट और सुयश राय की जोड़ी सोशल मीडिया के ब्लॉकबस्टर कपल हैं। सुयश ने 16 दिसंबर 2016 को अपनी को-स्टार किश्वर मर्चेंट से शादी की। दोनों ने साथ में टीवी शो प्यार की ये एक कहानी में काम किया था। 

7. रवि दुबे और सरगुन मेहता
रवि और सरगुन छोटे परदे की हिट जोड़ी में से एक हैं। सरगुन मेहता फिलहाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं वहीं टीवी शो होस्ट कर रहे हैं। सरगुन मेहता ने 2009 में अपने को-स्टार रवि दुबे को डेट करना शुरू किया था। दिसंबर 2013 में दोनों ने शादी कर ली। रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साथ में टीवी शो 12/24 करोल बाग में काम किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर