TV Show Everest की एक्ट्रेस शमता अंचन ने की शादी, रजनीकांत की इस फिल्म में काम कर हुईं पॉपुलर

TV Actress Shamata Anchan Wedding: ताजा जानकारी के मुताबिक शमता अंचन ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा से शादी कर ली है। जी हां आपने सही पढ़ा, वो अब शादीशुदा हैं...

TV Show Everest And Rajinikanth Darbar Actress Shamata Anchan Gets Married Check Wedding Photos
पति गौरव के साथ शमता अंचन। 
मुख्य बातें
  • शमता अंचन को टेलीविजन शो एवरेस्ट के लिए याद किया जाता है।
  • शमता अंचन को बिन कुछ कहे टीवी शो में देखा गया था।
  • सबसे बड़ी सफलता शमता को 2020 में फिल्म दरबार से मिली।

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री शमता अंचन का आज भी आशुतोष गोवारिकर के टेलीविजन शो एवरेस्ट के लिए याद किया जाता है। अपने गॉर्जियस लुक्स और एक्टिंग से उन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाया। अभिनेत्री शमता अंचन को मुख्य भूमिका 'अंजलि सिंह रावत' के लिए खूब पसंद किया गया। बाद में शमता अंचन को बिन कुछ कहे टीवी शो में देखा गया। हालांकि शमाता अंचन को उनके करियर में अब तक की सबसे बड़ी सफलता पिछले साल 2020 में मिली, जब उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की फिल्म दरबार में भूमिका निभाई थी। अब शमता अंचन के फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबर है कि अभिनेत्री शमता अंचन ने शादी कर ली है।

ताजा जानकारी के मुताबिक शमता अंचन ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा से शादी कर ली है। जी हां आपने सही पढ़ा, वो अब शादीशुदा हैं। शमता अंचन की वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दरबार की एक्ट्रेस शमता अंचन ने 8 फरवरी, 2021 को अपने परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है।

शमता अंचन और गौरव वर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। शमता की शादी की पुष्टि उनके शो, एवरेस्ट के को-स्टार्स साहिल सलाथिया और रोहन गंडोत्रा ने की। दोनों कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दुल्हन के साथ एक फोटो शेयर की है। 

शमता रेड कलर की गोल्डन बॉडर वाली साड़ी में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। वेडिंग फोटोज में हर कोई उनके दुल्हन लुक पर प्यार लुटा रहा है। 

शमता अंचन के बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा स्टारडम और लाइमलाइट से हर तरह से दूर रहते हैं। अभिनेत्री ने शादी से पहले ही उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उन तस्वीरों में भी गौरन को उन्होंने टैग नहीं किया था। शमता अंचन ने 3 दिसंबर 2020 को, इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल बनाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर