Barrister Babu में अदा खान बनेंगी बोंदिता तो खतरों के खिलाड़ी में एकसाथ 5 लोग हुए बाहर, जानें TV की बड़ी खबरें

TV News 10 June 2021: ऋत्विक घंजानी से ब्रेकअप के बाद पहली बार आशा नेगी ने की बात। अभिजीत भट्टाचार्य ने रियलिटी शो के जजों पर साधा निशाना। जानिए आज की टीवी की बड़ी खबरें....

TV Trending News 10 June 2021 Newsmakers Khatron ke khiladi 11 Adaa khan To anupama TRP
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • ऋत्विक घंजानी से ब्रेकअप के बाद पहली बार आशा नेगी ने की बात।
  • पर्ल वी पुरी केस में पीड़िता की मां ने कहा- 'एक्टर निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है।'
  • जानिए आज की टीवी की बड़ी खबरें।

खतरों के खिलाड़ी में लगा एलिमिनेशन का तड़का 
'खतरों के खिलाड़ी 11' के एलिमिनेशन को लेकर खबरें आने लगी हैं। खबर है कि रोहित शेट्टी के इस शो में तगड़ा एलिमिनेशन हुआ है, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि पांच सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शो के ये 5 कंटेस्टेंट्स महक चहल, निक्की तंबोली, आस्था गिल, सौरभ राज जैन और अनुष्का सेन हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट्स ही वाइल्ड कार्ड के तौर पर फिर से एंट्री करेंगे।

पीड़िता की मां ने कहा- 'पर्ल निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है'
पर्ल वी पुरी को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि पीड़िता की मां ने भी पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताया है। पीड़िता के परिवार के सदस्य ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि उनकी मां का कहना है कि एक्टर निर्दोष है। पिता उन्हें झूठे आरोप में फंसा रहे है, जिससे वह अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि पीड़िता की मां बीते 10 सालों से अपनी शादी के सबसे बुरे दौर गुजर रही हैं। बीते दो सालों से उनके पास उनकी बेटी भी नहीं है। 

ब्रेकअप के बाद पहली बार आशा नेगी ने की बात
'पवित्र रिश्‍ता' के स्टार ऋत्विक घंजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप से फैन्स के बड़ा झटका लगा था। 6 साल डेटिंग के बाद सालभर पहले ही दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। अब आशा नेगी ने इस बार में बता करते हुए कहा कि ऋत्‍व‍िक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया है। मैं भी मूव ऑन कर चुकी हूं और मुझे लगता है कि अब इस बात को एक साल से अध‍िक वक्‍त हो गया है। इसलिए हम सभी को ऐसे हालात में मूव ऑन कर लेना चाहिए। आप हमेशा अपने सामने वाले शख्‍स की खुशी चाहते हैं। उसे स्‍वस्‍थ और सक्‍सेसफुल देखना चाहते हैं। हमारे साथ भी ऐसा ही है। मुझे लगता है कि यही सबसे जरूरी है। यही इस बाद के रिश्‍ते की खूबसूरती है।

अदा खान बनेंगी बड़ी बोंदिता?
खबर थी कि गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा फेम कनिका मान और इश्क सुभानल्लाह की तुनिशा शर्मा को बैरिस्टर बाबू के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों से लीप के बाद बोंदिता की भूमिका के लिए बातचीत चल रही थीं। बाद में, कनिका मान ने ऑफर लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने एक ओटीटी प्रोजेक्ट को चुना था और तुनिशा के भी ऐसे भी कुछ कारण हैं। नई जानकारी के मुताबिक नागिन फेम अदा खान से बोंदिता की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस भूमिका के लिए सहमत होती हैं या नहीं।

अभिजीत भट्टाचार्य ने रियलिटी शो के जजों पर साधा निशाना
इंडियन आइडल 12 में बतौर गेस्ट जज बनकर आए अभिजीत भट्टाचार्य ने रियलिटी शो के जजों को आत्म-केंद्रित और अनुभव शून्य कहते हुए फटकार लगाई है। इस बारे में उन्होंने अनु मलिक से भी बात की और वह भी उनकी बात से सहमत हैं। माना जा रहा है कि अभिजीत भट्टाचार्य ने बिना नाम लिए उन्होंने हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ पर निशाना साधा है। अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि जो लोग खुद को प्रमोट करते हैं वे असली जज नहीं होते हैं। वो खुद कभी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन पाएं क्योंकि उन्हें कुछ लोगों के साथ मंच साझा करने में आपत्ति थी।

अनुपमा में होगा शाह हाउस का बंटवारा
अनुपमा के आगामी एपिसोड में अब दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शादी के बाद काव्या को शाह हाउस में साथ रहना है। इधर अनुपमा ठीक हो गई है और इसलिए वे अहमदाबाद वापस चले गए। अब वनराज, काव्या की घर में एंट्री करने से पहले बापूजी एक नया ट्विस्ट लेकर आते हैं। वो सबको रोकते हैं और वनराज को उनकी शादी का तोहफा देते हैं। बापूजी ने घोषणा की कि उन्होंने शाह हाउस के तीन हिस्से कर दिए हैं। एक वनराज के लिए दूसरा डॉली के लिए और तीसरा हिस्सा अनुपमा के लिए बनाया है। बापूजी के घर के बंटवारे वाले फैसला से सबको झटखा लगेगा। हालांकि अनुपमा को घर से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन बापूजी जबरदस्ती उसे एक हिस्सा दे देते हैं। 

टीआरपी के टॉप-5 टीवी शोज
22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया ने द्वारा जारी की गई टीआरपी लिस्ट में दर्शकों के पसंदीदा शोज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। साथ ही पहली बार शिल्पा शेट्टी के रियलिटी डांस शो ने भी लिस्ट में जगह बनाई है। अनुपमा इसबार भी पहले नंबर पर है। वहीं गुम है किसी के प्यार में को दूसरा तो इमली को तीसरा स्थान मिला है। इसी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे पायदान पर तो पांचवे नंबर पर सुपर डांसर-4 रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर