5 TV Serial Twists: पैसों की लिए पति बेचने को तैयार काव्या तो आरोही पर मंडराएगी मौत, इमली-अनुपमा सहित 5 टीवी शोज में आएंगे बड़े ट्विस्ट

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 30, 2022 | 20:35 IST

Top 5 TV Serials Major Twists: छोटे पर्दे के टॉप 5 टीवी सीरियल्स में अब नए और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। अनुपमा, बालिका वधू 2, इमली, गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल्स की कहानी अब बेहद दिलचस्प मोड़ लेने वाली है।

top 5 tv serials upcoming twists updates in hindi see here latest updates, anupamaa imlie ghum hai kisikey pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai and balika vadhu 2 updates
अनुपमा समेत इन टॉप 5 टीवी शोज में लगेगा नए ट्विस्ट का तड़का   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पैसों के लिए अपना पति बेचेगी काव्या।
  • ईशाना बनी आनंदी के लिए मुसीबतों का सबब।
  • मालिनी के खिलाफ ठोस कदम उठाएगा आदित्य।

5 TV Shows Upcoming Twists: अनुपमा टीवी सीरियल (Anupamaa TV Serial) फिलहाल छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। लेकिन स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल्स गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin), ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) और इमली (Imlie) भी कुछ कम नहीं हैं। टीआरपी की रेस में यह टीवी सीरियल्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते रहते हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक बालिका वधू 2 (Balika Vadhu 2) भी टीआरपी के लिस्ट में लगातार नई सीढ़ियां चढ़ रहा है। ऐसे में दर्शकों को और लुभाने के लिए इन धारावाहिकों के मेकर्स ने एपिसोड्स में और ट्विस्ट्स और टर्न्स लाने की सोची है। एक के बाद एक,‌ इन‌ 5 टीवी शोज में ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जिसकी वजह से दर्शक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहने के लिए मजबूर हो जाएंगे (Top 5 TV Serials Upcoming Twists And Spoielrs)।

इमली (Imlie TV Serial Twists)

इमली टीवी सीरियल के मौजूदा ट्रैक में यह देखा गया कि आदित्य को आतंक के चंगुल से बचाने के लिए इमली एक बार फिर अपनी जान की बाजी लगा देती है। एक तरफ जहां आदित्य मुसीबतों में घिर गया था वहीं अपने आपको आदित्य की पत्नी कहने वाली मालिनी उसे छोड़कर अपनी मां अनु के घर रहने चली गई थी। आदित्य को बचाने के लिए इमली और आर्यन एक झोपड़ी में फंस जाते हैं जहां इन दोनों को पूरी रात एक साथ गुजारनी पड़ती है। जब सुबह होती है तब गांव वाले इन्हें झोपड़ी में एक साथ देख लेते हैं और गलत समझने लग जाते हैं। जिसके बाद गांव वाले इन्हें जैसे ही नुकसान पहुंचाने जाते हैं वैसे ही आदित्य की एंट्री होती है और वह इमली और आर्यन को गांव वालों से बचा लेता है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि इमली,‌ आर्यन और आदित्य वापस अपने घर आ जाएंगे। जैसे आदित्य अपने घर आएगा वैसे ही अर्पना आदित्य को सारी बात बता देगी। जिसके बाद आदित्य मालिनी को सबक सिखाएगा और उसके खिलाफ बड़ा कदम उठाएगा। टीवी सीरियल में यह देखा जा सकता है कि आदित्य मालिनी को त्रिपाठी परिवार से हमेशा के लिए बाहर निकाल देगा (Imlie TV Spoilers)। 

Also Read: Naagin 6: उर्वशी ढोलकिया के बाद नागिन छह में हुई अदा खान की एंट्री, सोशल मीडिया पर बताया कब आएगा पहला एपिसोड

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

अपने पति को बेचेगी काव्या (Anupamaa TV Serial Updates)

अनुपमा टीवी सीरियल ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। एक तरफ जहां दर्शकों को अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी पसंद आ रही है वहीं वनराज इन दोनों से बदला लेते हुए इन्हें सड़क बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। कपाड़िया बिजनेस हड़पने के लिए अब वह मालविका को अपने प्यार में फंसाकर उसे मोहरा बना रहा है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि वनराज के प्यार में पागल होकर मालविका उसके नाम कपाड़िया एंपायर करने के लिए वकील को बुला लेगी। मालविका के इस कदम से अनुज गुस्से से लाल हो जाएगा जिसके बाद भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगी। वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा कैसे मालविका को वनराज से बचाएगी। इसके साथ इस शो में काव्या का नया अवतार देखने को मिलेगा जहां वह पैसों के लिए अपने पति वनराज को बेच देगी। अब वह मालविका को अपना पति खरीदने का एक ऑफर देगी। इसके साथ मालविका को लेकर अनुज और वनराज में फाइट भी देखा जाएगा (Anupamaa Spoiler Alert)।

Also Read: अंडरवर्ल्ड के डर से अंडरवीयर में छिपाए 1200 रुपए, नशे में धुत गए शाहरुख खान की पार्टी में, कपिल शर्मा ने किए ये खुलासे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

सई पर फूटेगा विराट का गुस्सा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoilers)

गुम है किसी के प्यार में की कहानी रोलर कोस्टर राइड से होकर गुजर रही है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि गलतफहमी की वजह से सई और विराट एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। एक तरफ जहां विराट की नौकरी बचाने के लिए सई डीआईजी से झूठ बोलती है तो विराट उसकी मेहनत पर पानी फेर देता है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि सई विराट को श्रुति से शादी करने के लिए कहेगी जिसके बाद विराट गुस्सा हो जाएगा। विराट अपना आपा खोते हुए सई को पूरी तरह से सुना देता और यह कहेगा कि अब उसके निजी जीवन पर सई का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि विराट श्रुति को मैरिज प्रपोजल देगा। सई से तलाक लेने के बाद विराट श्रुति से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगा। वहीं, जब श्रुति विराट का गुस्से से लाल चेहरा देखेगी तो वह सई को कॉल करके बुलाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रुति सई को सारी हकीकत बता देगी या इस मौके का फायदा उठाकर वह विराट से शादी कर लेगी।

Also Read: गुम है किसी के प्यार में हो रही इस हैंडसम हंक की एंट्री, बड़े अच्छे लगते हैं-2 का ये एक्टर कहानी में लगाएगा तड़का!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

आरोही का होगा मौत से सामना (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoilers) में फिलहाल यह देखा गया कि मकर संक्रांति के दौरान बिरला और गोयंका परिवार का आमना-सामना होता है। इस सेलिब्रेशन के दौरान अभिमन्यु और अक्षरा एक साथ डांस भी करते हैं। जिसके बाद इस टीवी सीरियल में पतंगबाजी भी देखी गई। पतंगबाजी के समय अभिमन्यु के साथ एक हादसा होता है। वह शॉर्ट सर्किट वायर पर गिर जाता है जिसके बाद उसकी जान अक्षरा बचा लेती है। अब ऐसा ही कुछ आरोही के साथ होने वाला है। आरोही शॉर्ट सर्किट वाली वायर के ऊपर जैसे ही पैर रखने वाली होगी वैसे ही नील उसे बचा लेगा। इसके साथ यह भी देखा जाएगा कि अभिमन्यु से बदला लेने के लिए आरोही जानबूझकर एक मरीज को नुकसान पहुंचाएगी जिसकी वजह से अभिमन्यु पर पूरा इल्जाम आ जाएगा। फिलहाल अभिमन्यु को इस बात की‌ भनक तक नहीं लगी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नई परेशानी बन कर आई ईशाना (Balika Vadhu 2)

बालिका वधू 2 (Balika Vadhu 2 Upcoming Twist) में फिलहाल 3 साल‌ का लीप आया है। इन 3 सालों में आनंदी ने अपना सपना पूरा कर लिया है और वह अपने करियर में कई मुकाम हासिल कर रही है। वहीं, आनंद भी अमेरिका से अब वापस लौट आया है। लेकिन आनंदी के जीवन में आनंद की वापसी होने के साथ एक नए शख्स ने भी दस्तक दी है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि आनंद की दोस्त ईशाना है जो आनंदी के लिए नई मुसीबतें लेकर आई है। पहले ईशाना ने आनंदी की मुसीबतें बढ़ाते हुए लाइट काट दी थी ताकि वह अपना टारगेट पूरा ना कर पाए। लेकिन आनंदी अपने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाती है और यह टारगेट पूरा करने का ठान लेती है। हाल ही में जो प्रोमो रिलीज हुआ है उसमें यह देखा जा सकता है कि आनंद आनंदी के लिए चाय लाता है लेकिन इसके साथ वह‌ आनंदी को इग्नोर भी कर रहा है। वहीं, आनंद को देखकर आनंदी‌ ब्लश करने लगती है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आनंद को लेकर आनंदी के अंदर भी जज्बात पैदा होंगे या नहीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर