Urfi Javed Video: इन एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट बनी उर्फी जावेद, 10 रुपए से भी कम कीमत में किया मेकओवर

Urfi Javed new video: उर्फी जावेद अपने अजीब फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद ने एक्ट्रेस ईशा सिंह और काव्या थापर का मेकओवर किया है। खास बात है कि उन्होंने महज 10 रुपए में इन एक्ट्रेस का मेकओवर किया।

Urfi Javed
Urfi Javed 
मुख्य बातें
  • उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है।
  • वीडियो में उर्फी जावेद फिल्म मिडिल क्लास लव की एक्ट्रेस को तैयार कर रही हैं।
  • उर्फी जावेद ने महज 10 रुपए में सभी एक्ट्रेस को तैयार किया हैं।

Urfi Javed new Video: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उर्फी अपने कपड़ों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। उर्फी जावेद ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद रतना सिन्हा की फिल्म मिडिल क्लास लव की एक्ट्रेस ईशा सिंह और काव्या थापर को तैयार कर रही हैं। उर्फी ने अपने पोस्ट में  बताया कि उन्होंने इन दोनों ही एक्ट्रेस को महज 10 रुपए में तैयार किया है। 
 
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फैशन महंगे कपड़ों से तय नहीं होता है। ये तय होता है कि आप क्या नई चीज करते हैं। सिंपल कपड़ों के साथ भी आप क्या कर सकते हैं। मैं दिल से एक सच्ची मिडिल क्लास लड़की हूं। इस कारण मैं फिल्म के ट्रेलर से कनेक्ट हो सकी। मैं बॉलीवुड के इन नए चेहरों से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैंने इन्हें 10 रुपए से भी कम कीमत में उन चीजों से तैयार किया, जो हर मिडिल क्लास घर में उपलब्ध है। ये कुछ ऐसा है जिस पर मैंने खुद इनवेस्ट किया। काव्य और ईशा ने बेहतरीन ढंग से अपने आउटफिट कैरी किए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Uorfi (@urf7i)

Also Read:  उर्फी जावेद का गैलेक्सी लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- अभी पता नहीं क्या - क्या देखना होगा

चर्चा में आई थी ये ड्रेस    
उर्फी जावेद की एक ड्रेस काफी चर्चा में रही थी। हाल ही में उर्फी जावेद स्किन कलर की काफी छोटी ड्रेस पहनी हुई थी। उर्फी का ये बोल्ड अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वह फोटोग्राफर के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्हें एक महिला ब्लू कलर का डेनिम जैकेट पहना देती है। सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। उर्फी ने अपनी फोटो शेयर कर बताया था कि उनकी लुक गैलेक्सी इंस्पायर्ड है।


उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर काफी फैन फोलोविंग है। गूगल द्वारा जारी 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में उर्फी जावेद 57वें नंबर पर हैं। उन्होंने कियारा आडवाणी और कंगना रनौत को पीछे छोड़ दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर