उर्वशी ढोलकिया साड़ी में हुईं Oops Moment की शिकार, बिग बॉस-15 फिनाले में जाते वक्त नागिन की एक्ट्रेस संग हुआ ऐसा

urvashi dholakia oops moment Video: उर्वशी ढोलकिया जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो में नजर आने वाली हैं। चर्चा है कि टीवी की कोरोलिका अब नागिन-6 में एक मजबूत किरदार निभाती नजर आएंगी...

Naagin 6 Actress urvashi dholakia oops moment, TV Acteess enter in bigg boss 15 finale
उर्वशी ढोलकिया। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 फिनाले में टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच रहे हैं।
  • यहां गौहर खान, श्‍वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी और रुबीना द‍िलाइक भी आ रहे हैं।  
  • अब हाल ही में बिग बॉस-15 के सेट से उर्वशी ढोलकिया का एक वीडियो सामने आया है।

बिग बॉस-15 फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार से बिग बॉस टेलिकास्ट होना शुरू हो गया है और लगातार मंच पर गई हस्तियां पहुंच रही हैं। सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस-15 का फिनाले काफी ग्रैंड हो रहा है। टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे यहां पहुंच रहे हैं। बिग बॉस-15  ग्रैंड फिनाले में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे अपनी फिल्म गहराइयां का प्रमोशन करने आ रही हैं। इसी के साथ शहनाज गिल भी मंच पर सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देती नजर आने वाली हैं। वहीं पहली बार बिग बॉस-15 में पुराने सीजन के 5 विनर गौहर खान, श्‍वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी और रुबीना द‍िलाइक भी एकसाथ आ रहे हैं।  

अब हाल ही में बिग बॉस-15 फिनाले के मंच पर पहुंचने से पहले का उर्वशी ढोलकिया का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्वशी जल्दी-जल्दी मंच की तरह जाती दिख रही हैं। हालांकि इस दौरान उर्वशी ढोलकिया की ड्रेस ने उनको धोखा दे दिया है। आप भी देख सकते हैं जैसे की टीवी की कोमोलिका जल्दी में अपनी ड्रेस को हाथ में पकड़कर अंदर जाने की कोशिश करती हैं वो ऊप्स मोमेंट की शिकार हो जाती हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी थाई स्लिट स्टाइलिश साड़ी में बिग बॉस के सेट पर जाने के लिए जा रही हैं। तभी उनको साड़ी में चलने में दिक्कत होती है और वो अपनी साड़ी को हाथ में पकड़ती हैं। इस दौरान वो गिरने से भी बचती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voompla)

उर्वशी ढोलकिया को जैसे की अपनी ड्रेस की स्थिति का पता चलता है वो तुंरत इसे सही करती हैं और मौके पर बात को संभालती हैं। उर्वशी ढोलकिया वीडियो में सेक्विन महरून कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। 

आपको बता दें, अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो नागिन-6 में नजर आने वाली हैं। पहले भी एकता कपूर के धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका और चंद्रकांता में भी वो उनके साथ काम कर चुकी हैं। अब एकता कपूर और उर्वशी ढोलकिया फिर से साथ काम करने वाले हैं। दोनों कलर्स के शो नागिन 6 के लिए साथ आ रहे हैं। चर्चा है कि इसमें उर्वशी एक मजबूत किरदार निभाती नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर