Ishita dutta Bikini Pics: एनिवर्सरी मनाने मालदीव पहुंचे वत्‍सल सेठ, बीवी ने सफेद बिकिनी में ढाया कहर

टीवी मसाला
Updated Dec 03, 2019 | 15:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vatsal Seth- ishita dutta wedding anniversary: फ‍िल्‍म टार्जन के एक्‍टर वत्‍सल सेठ इन द‍िनों मालदीव में शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस दौरान उनकी बीवी इशिता ने बिकिनी में कहर ढा दिया है।

Vatsal Seth and ishita dutta
Vatsal Seth and ishita dutta 

Vatsal Seth- ishita dutta wedding anniversary: फ‍िल्‍म टारजन के एक्‍टर वत्‍सल सेठ इन द‍िनों मालदीव में हैं। यहां वह अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस दौरान उनकी बीवी इशिता ने बिकिनी में कहर ढा दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। तस्‍वीरों में वत्‍सल इशिता के साथ पूल में नजर आ रहे हैं, दोनों एक दूसरे के प्‍यार में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं कई तस्‍वीरों में इशिता अकेले अपने हुस्‍न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। 

वत्‍सल और इशिता के फैंस इन तस्‍वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर एक तरफ शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं, साथ ही दोनों की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि नवंबर 2017 में इशि‍ता दत्ता ने एक्टर वत्सल सेठ के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों ने मुंबई के जुहू में इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। वत्सल और इशिता ने लाइफ ओके के शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' में एक साथ काम किया है। वत्सल सेठ इशिता से करीब 10 साल बड़े हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vatsal Sheth (@vattyboy) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vatsal Sheth (@vattyboy) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta) on

वत्सल सेठ ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से की थी। वत्सल ने टार्जन फ‍िल्‍म में अजय देवगन के बेटे का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आयशा टाकिया थीं। इसके अलावा वत्‍सल 'नन्हे जैसलमेर'(2007),  'हीरोज'(2008), 'पेइंग गेस्ट'(2009), 'तो बात पक्की'(2010), 'जय हो'(2014) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

वहीं इशिता मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं तनुश्री दत्ता की बहन हैं। फिल्म 'दृश्यम' में इशि‍ता ने अजय देवगन की बेटी का रोल निभाया था। झारखंड के जमशेदपुर की रहनेवाली इशिता साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर