टूटने के कगार पर आई करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी! BB 15 का कौन सा कंटेस्टेंट बना कबाब की हड्डी 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 19, 2021 | 19:17 IST

Bigg Boss 15 Update: हाल ही में बिग बॉस 15 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस 15 की फेमस जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। 

bigg boss 15 latest update karan kundrra and tejasswi prakash, will tejasswi prakash and kara kundrra get apart
बिग बॉस 15  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बढ़ने लगीं करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश के बीच दूरियां।
  • उमर रियाज के साथ तेजस्वी को लेकर बात करते दिखे करण।
  • करण का साथ छोड़ विशाल कोटियन के साथ बातें करती दिखीं तेजस्वी। ‌

Bigg Boss 15 Latest Updates: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपने लव एंगल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस 15 के फैंस यह कयास लगा रहे थे कि अब इस रियलिटी शो में एक और जोड़ी बनती हुई नजर आएगी। लेकिन हाल ही में बिग बॉस 15 का जो प्रोमो रिलीज हुआ है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि फैंस का यह सपना अधूरा रह जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से अलग होते जाएंगे। इन दोनों के बीच ऐसा कंटेस्टेंट आने वाला है जिससे करण कुंद्रा को काफी चिढ़ है। लेकिन बिना इस बात की फिक्र किए तेजस्वी उस कंटेस्टेंट से घंटों बात करते हुए नजर आएंगी। 

क्या अलग हो जाएंगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश?

कलर्स टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि विशाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच घंटों सीक्रेट बातें हो रही हैं। इतना ही नहीं वह अब अपनी बातें करण से छिपाने लगी हैं। इस प्रोमो में यह देखा गया कि करण कुंद्रा उमर रियाज (Umar Riyaz) के साथ बैठकर तेजस्वी प्रकाश को लेकर बातें कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश और विशाल कोटियन (Vishal Kotian) को लेकर करण कुंद्रा को काफी परेशान देखा गया। वीआईपी मेंबर का टैग छिन जाने के बाद अब ऐसा लगता है जैसे करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश भी दूर हो जाएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उमर से बात करते हुए करण कहते हैं कि विशाल कोटियन और तेजस्वी के बीच करीब डेढ़ घंटे से बातें हो रही हैं। वह तेजस्वी को तेजा कहते हुए यह बताते हैं कि अब तेजस्वी उनसे कोई बात शेयर नहीं करती हैं। करण कुंद्रा ने यह कहा कि जब कोई आपसे बात छुपाना शुरू कर देता है तब चीजें खराब होने लग जाती हैं। इसके बाद करण कुंद्रा ने कहा कि उन्हें गुस्सा भी आता है लेकिन वह समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। करण कुंद्रा उमर से यह कहते हैं कि तेजस्वी को पता है कि उन्हें विशाल से प्रॉब्लम है लेकिन वह फिर भी उससे बात कर रही हैं। उन्होंने तेजस्वी और विशाल को स्मार्ट कहते हुए यह कहा कि तेजस्वी गेम खेल रही है क्योंकि उसे भी आगे जाना है। 

करण कुंद्रा को यह कहते हुए देखा गया कि वह इन सब चीजों से काफी प्रभावित हो रहे हैं। वह तेजा के लिए काफी पोजेसिव हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अब इस परिस्थिति में फस गए हैं। अभी आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या विशाल कोटियन की वजह से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दूर हो जाएंगे।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर