दिव्यांका त्रिपाठी की 'ननद' शिरीन मिर्जा अस्पताल में भर्ती, देर शाम बिगड़ी ये है मोहब्बतें की स्टार की तबीयत

TV Actress Shireen Mirza Hospitalized: टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा 8 साल पहले मुंबई आई थीं। शुरुआती दिनों में मुस्लिम होने के कारण शिरीन को घर ढूंढने में काफी परेशानी हुई थी...

Shireen Mirza Yeh Hai Mohabbatein actress health not well And hospitalized
दिव्यांका त्रिपाठी और शिरीन मिर्जा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सीरियल ये है मोहब्बतें फेम शिरीन मिर्जा की तबीतय ठीक नहीं है।
  • बीमार होने की वजह बहुत ज्यादा बढ़ गया स्टमक इंफेक्शन बताया जा रहा है।
  • टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने शिरीन मिर्जा की हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी है।

दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद सिमी भल्ला यानी टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें फेम शिरीन मिर्जा की तबीतय ठीक नहीं है इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिरीन मिर्जा की करीबी दोस्त और सीरियल ये है मोहब्बतें की को-स्टार कृष्णा मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी है। 
टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शिरीन मिर्जा की हॉस्पिटल वाली फोटो शेयर कर बताया कि उनका स्वास्थय ठीक नहीं है। उनके बीमार होने की वजह बहुत ज्यादा बढ़ गया स्टमक इंफेक्शन बताया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shireenmirza_fc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shireenmirza_fc) on

शिरीन मिर्जा ने अपने दोस्त को बताया, 'मुझे बहुत ही बुरा स्टमक इंफेक्शन हुआ है। सुबह ये स्थिति खराब थी लेकिन शाम होते-होते तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इसी वजह से मुझे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि इसे ठीक होने में लगभग 4-5 दिन का वक्त लगेगा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shireenmirza_fc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shireenmirza_fc) on

बता दें, शिरीन मिर्जा को सीरियल ये है मोहब्बतें में खूब पसंद किया गया था। शो में वो टीवी एक्टर करण पटेल की बहन के रोल में थीं। इसके अलावा शिरीन को सावधान इंडिया, ये है आशिकी, गुटर गू, ढाई किलो प्रेम सहित कई फेमस टीवी सीरियल में देखा जा चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shireenmirza_fc) on


मुस्लिम होने के कारण शिरीन को मुंबई में नहीं मिला था घर
जयपुर की रहने वाली शिरीन मिर्जा 8 साल पहले मुंबई आई थीं। शुरुआती दिनों में मुस्लिम होने के कारण शिरीन को घर ढूंढने में काफी परेशानी हुई थी। साल 2018 में शिरीन ने खुद इस बात का जिक्र किया था। शिरीन मिर्जा ने कहा था कि मुंबई ने उन्हें सब कुछ दिया, लेकिन घर ढूंढना उनके लिए काफी मुश्किलों भरा है। मुस्लिम, बैचलर और एक्टर होने के कारण उन्हें काफी मुश्किलें हुई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर