ये रिश्ता क्या कहलाता है: बिरला‌ हाउस में मचेगा तहलका, अपनी बहन के ससुर की धज्जियां‌ उड़ाएगी आरोही

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 01 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आरोही के हाथ में डीएनए रिपोर्ट लग जाएगी।

Yeh Rishta Kehlata Hai Upcoming Twist Updates In Hindi, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट।
  • आरोही के हाथ लगेगा डीएनए रिपोर्ट।
  • हर्षवर्धन की धज्जियां उड़ाएगी आरोही।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 01 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस टीवी सीरियल का मौजूदा ट्रैक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में फिलहाल यह देखा जा रहा है की अक्षरा का शक अपनी सासू मां मंजरी पर गहरा होता जा रहा है। अक्षरा को यह विश्वास है कि मंजरी सबसे कोई बड़ी बात छुपा रही है। ऐसे में जल्द बिरला परिवार के सामने हर्षवर्धन के काले सच के राज से पर्दा हट जाएगा। इसके साथ सबको यह भी पता चल जाएगा कि अभिमन्यु को अडॉप्ट किया गया है। जिसकी वजह से बिरला परिवार में भूचाल आ जाएगा। लेकिन आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आरोही के हाथ में कुछ ऐसा लग जाएगा जिसकी वजह से हर्षवर्धन के काले सच का पता चल जाएगा। 

Also Read: अनुपमा 01 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की बेटी पाखी उठाएगी ऐसा कदम, कि वनराज के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन 

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में देखा जा रहा है कि गोयंका हाउस में सब लोग आरोही की शादी करवाने की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच हर्षवर्धन ने अस्पताल में दो नए डिपार्टमेंट खोले हैं। इनमें से एक डीएनए डिपार्टमेंट है, जहां हर्षवर्धन बिरला हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों का डीएनए टेस्ट करता है। ऐसे में हर्षवर्धन आरोही को यह काम पूरा करने के लिए कहता है। आरोही हर्षवर्धन का यह काम करने लग जाती है लेकिन वह‌ अभिमन्यु के रिपोर्ट में दिलचस्पी दिखाती है। जैसे ही आरोही के हाथ में अभिमन्यु का रिपोर्ट आता है वैसे ही उसे इस रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी नजर आती है। 

Also Read: Anupama New entry: कौन है अनुपमा की भाभी बरखा कपाड़िया, क्योंकि से कुमकुम भाग्य जैसे शोज का रही हैं हिस्सा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

वह यह देखती है कि अभिमन्यु की रिपोर्ट में उसका डीएनए हर्षवर्धन से मैच हो रहा है लेकिन मंजरी से नहीं। जिसकी वजह से आरोही को शक होता है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु का डीएनए रिपोर्ट हाथ में लगने के बाद वह कौन सा नया कदम उठाएगी। इसके साथ ही यह भी देखना बहुत इंटरेस्टिंग होगा कि क्या आरोही सबके सामने अपनी बहन के ससुर यानी हर्षवर्धन की धज्जियां उड़ाएगी या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर